फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 7.74 लाख की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 7.74 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने सोमवार को आरोपी रॉबिन निवासी खानपुर, साउथ दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में साइबर अपराधियों को अपना बैंक खाता 4000 रुपये में उपलब्ध करवाने की बात कबूल की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता हरदीप निवासी बिधवान ने थाना साइबर क्राइम भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 9 अक्तूबर 2025 को फेसबुक पर उसे एक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद वह एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे इंटरनेशनल शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लुभावने ऑफर दिए और अलग-अलग तिथियों में कुल 7.74 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। बाद में शिकायतकर्ता को पता चला कि उसके साथ साइबर धोखाधड़ी हुई है।
शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम थाना भिवानी के मुख्य सिपाही अमरजीत ने 18 मई को आरोपी रॉबिन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली में रेहड़ी लगाने का काम करता है और उसने अपना बैंक खाता 4000 रुपये में साइबर अपराधियों को उपलब्ध करवाया था। ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई राशि आरोपी रॉबिन के बैंक खाते में डाली गई थी।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जहां से अदालत के आदेश पर उसे जिला कारागार भेज दिया गया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें