सिविल लाइन पुलिस ने रेलवे डी ग्रुप की नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।
पुलिस को दी शिकायत में झज्जर जिला के बम्बुलिया निवासी राजेश ने बताया कि उसकी गांव बिधनोई निवासी राजेश पूनियां व सुमराखेड़ा निवासी प्रमोद से भिवानी मंदिर में मुलाकात हुई थी। उन्होंने रेलवे डी ग्रुप में नौकरी लगवाने की बात कही थी। उन्होंने रेलवे में अपनी अच्छी पहुंच बताई थी। इसी के चलते उसने अपने भांजे जसबीर मिल्कपुर निवासी व मौसी के लड़के बिजेंद्र जिन्होंने डी ग्रुप में फार्म भर रखा था। उन्हें नौकरी लगवाने की बात कही। इस पर दोनों आरोपियों ने प्रत्येक को नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये मांगे।
उसने बताया कि आरोपियों के झांसे में आकर फरवरी 2019 में जयवीर व बिजेंद्र के नौकरी के लिए छह लाख रुपये शिक्षा बोर्ड भिवानी के सामने बिजेंद्र ने राजेश व प्रमोद को दिए थे। इसके तीन चार दिन बाद रवि के नौकरी लगवाने के लिए तीन लाख रुपये बिधनोई में राजेश को घर दिए थे। चार मार्च को जब डी ग्रुप का रिजल्ट आया तो जयवीर, बिजेंद्र व रवि का नाम नहीं आया। इस पर आरोपियों से बात की तो उन्होंने प्रमोद द्वारा एक लाख रुपये 21 अप्रैल को वापस कर दिए। जबकि आठ लाख रुपये अब तक नहीं दिए हैं। इस पर काफी बार आरोपियों से पैसे की मांग की गई, मगर हर बार टालमटोल करते रहे। इस मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। इकोनोमिक सेल की प्रारंभिक जांच के बाद सिविल लाइन पुलिस थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।