फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: थाईलैंड में आज से होंगे ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबले

Wed, 22 May 2024 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। पेरिस ओलंपिक कोटा प्राप्त करने के लिए ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबलों का आयोजन 23 मई से थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में होगा। इनमें भिवानी के दो मुक्केबाजों समेत प्रदेश के छह व देश के नौ मुक्केबाज हिस्सा लेंगे। वहीं, वीरवार को ही मैचों का शेड्यूल भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

रोहतक की महिला मुक्केबाज प्रवीन हुड्डा का नाम हटने के बाद उनकी जगह भिवानी की महिला मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया हिस्सा लेंगी। जैस्मिन मंगलवार को थाईलैंड के लिए रवाना हो चुकी हैं। दरअसल, पेरिस ओलंपिक कोटा प्राप्त करने के लिए थाईलैंड में ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबलों का आयोजन होगा। ओलंपिक कोटा प्राप्त करने के लिए भारतीय मुक्केबाजों के पास यह अंतिम मौका है। क्वालीफायर मुकाबले 23 मई से तीन जून तक होंगे। इसमें भिवानी के दो मुक्केबाज सचिन सिवाच व जैस्मिन लंबोरिया समेत प्रदेश के छह व देश के नो मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं।
रोहतक की महिला मुक्केबाज प्रवीन हुड्डा का नाम हटने के बाद उनकी जगह भिवानी की मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया हिस्सा लेंगी। जैस्मिन मंगलवार को थाईलैंड के लिए रवाना हो चुकी है। पुरुष वर्ग मुक्केबाजी में अभी तक किसी भी भारतीय मुक्केबाज को कोटा प्राप्त नहीं हुआ है। वहीं, महिला मुक्केबाजी वर्ग में तीन महिला मुक्केबाजों को ओलंपिक कोटा प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन

ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबलों का आयोजन 23 मई से थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में होगा। प्रतियोगिता के लिए वीरवार को ही मैचों का शेड्यूल भी जारी किया जाएगा। इनमें भिवानी की मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया भी भाग लेगी। जैस्मिन क्वालीफायर मुकाबलों में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को थाईलैंड के लिए रवाना हो चुकी है।
विज्ञापन

- संदीप, कोच जैस्मिन लंबोरिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें