फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: चीन की पहलवान को हराकर बुढेड़ा की बेटी ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विजेता ​खिलाड़ी को सम्मानित करते ग्रामीणव अन्य।
विज्ञापन
ढिगावा मंडी। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा में विजेता गांव बुढेड़ा की पहलवान बेटी मोनिका श्योराण का बुधवार को गांव पहुंचने पर स्वागत किया गया। पहलवान मोनिका श्योराण ने तीन बार की चैंपियन चीनी पहलवान को पटकनी देकर अंडर 23 आयु वर्ग की 68 किलोग्राम में कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन

पहलवान मोनिका ने अल्बानिया के शहर तिराना में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए पदक हासिल किया है। बुधवार को कांस्य पदक विजेता पहलवान मोनिका श्योराण का ग्रामीणों ने अभिनंदन किया।
इस मौके पर मोनिका श्योराण का स्वागत पूर्व विधायक चौधरी सोमवीर सिंह, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कोच एवं द्रोणाचार्य अवार्डी आसन सिंह सांगवान, कांग्रेस नेता शीशराम मेचू, पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी शीला शर्मा, सिद्धनाथ धाम के महंत बाबा मटकनाथ, अधिवक्ता संदीप बुढेड़ा, सरपंच जिले सिंह, जेई धर्मवीर सिंह सहित दर्जन भर गांवों के सरपंच व जनप्रतिनिधियों ने अभिनंदन किया और आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक चौधरी सोमवीर सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां अब बेटों से कम नहीं और हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर अभिभावकों, क्षेत्र, प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रही है। बेटियों को कमजोर नहीं आंका जा सकता। बेटियां देश की सीमाओं से लेकर हवाई जहाज के पायलट और अंतरिक्ष तक यात्रा करने का गौरव हासिल कर रही हैं।
बेटी की उपलब्धि पर राजस्थान पुलिस में सेवारत पिता सोमवीर सिंह ने कहा कि मोनिका ओलंपिक खेलों में देश को मेडल दिलाए यह ख्वाहिश परिवार व क्षेत्र व देश चाहता है। मोनिका के पदक जीत की खुशी में मां कृष्णा भावुक दिखाई दी और बेटी की जीत पर खुशी जाहिर की। मोनिका को परिवार की ओर से 51 हजार रुपये नकद व एक स्वर्ण गदा भेंटकर सम्मानित किया गया। समारोह का स्टेज संचालन जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप बुढेड़ा ने किया और इस अवसर पर टीम फरटिया सहित अनेकों गांव के प्रबुद्ध नागरिक सरपंच, पंच, बीडीसी सदस्य तथा खेल जगत से जुड़े अनेकों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें