फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से हुई अधेड़ व्यक्ति की मौत, नेहरू पार्क में मिला लावारिस शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मौसम का कहर अब लावारिस लोगों पर कहर बनकर टूट रहा है। शहर के नेहरू पार्क में शुक्रवार सुबह एक लावारिस व्यक्ति का शव भ्रमण करने आए लोगों ने पड़ा हुआ देखा। जिसकी जानकारी सिटी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव ठंड से पूरी तरह से अकड़ा हुआ था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में भी व्यक्ति की ठंड से मौत की पुष्टि हुई है। वहीं नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा उसे शनाख्त के लिए रखवा दिया है।
विज्ञापन

सिटी पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई गौरीशंकर ने बताया कि शुक्रवार सुबह फोन पर मुरारी सिनेमा रोड निवासी पवन कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति का शव पार्क में पड़ा है। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल लाया गया। मृतक सफेद व मटमेला कुर्ता पाजामा पहने हुए था। उसके पैरों में काले रंग के जूते थे और उसकी उम्र करीब 55 वर्ष लग रही है। फिलहाल मृतक की शनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के जांच अधिकारी गौरीशंकर ने बताया कि उसकी मौत ठंड की वजह से हुई है। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी पुष्टि हो जाएगी। मृतक के शव को 72 घंटे शनाख्त के लिए रखवा दिया है। गौरतलब होगा कि लगातार दो दिनों में ठंड से यह दूसरी मौत है। तोशाम बाईपास क्षेत्र में सड़क किनारे भी वीरवार को एक लावारिस शव मिला था। जिसकी मौत भी ठंड की वजह से हुई थी। बेरहम ठंड लावारिस लोगों पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें