फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी किसी भी विकास कार्य में कोताही न बरतें : किरण चौधरी

Thu, 26 Dec 2024 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विकास कार्यो की समीक्षा करती सांसद किरण चौधरी। 
विज्ञापन
भिवानी। राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने कहा है कि अधिकारी किसी भी विकास कार्य में कोताही न बरतें। जिला के सभी विकास कार्यों में तेजी लाए। उन्होंने कहा कि मुख्यालय से संबंधित कोई भी परेशानी है, तो तुरंत हमारे संज्ञान में लाए।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी वीरवार को अपने आवास पर अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर उन्हें दिशा निर्देश दे रही थी। उन्होंने एक-एक करके विभाग वार विभिन्न विकास कार्यों की बारीकी से जानकारी ली और संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए।
उन्होंने फसल बीमा योजना, खाद, नहरी पानी, स्वच्छ पेयजल सप्लाई, इलाके में खाले व नाले बनाना, सिंचाई विभाग द्वारा नहरी पानी सप्लाई, पीएम आवास योजना सहित तमाम विकास कार्यों की एक-एक करके तोशाम विधानसभा क्षेत्र की भी ग्राम स्तर पर जानकारी ली। समीक्षा बैठक में एसडीएम तोशाम डॉ. अशवीर सिंह, डीडी कृषि डॉ. विनोद फोगाट, बीडीपीओ विनोद सांगवान, बीडीपीओ कादियान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें