फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटेट को नकल विहीनकराने में पूरी ईमानदारी से काम करें जिला शिक्षा अधिकारी: वीपी यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर बुधवार को एचटेट के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों की वर्चुअल बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डॉ वीपी यादव ने की। बैठक में बोर्ड चेयरमैन ने सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के नकल विहीन कराने के संबंध में पूरी ईमानदारी से काम करने का आह्वान किया। तीन व चार दिसंबर को होने वाली एचटेट के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों के अलावा बोर्ड के विशेष उड़नदस्तों के अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। शिक्षा बोर्ड के सचिव कृष्ण कुमार भी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि सभी जिला शिक्षा अधिकारी उपायुक्त की अध्यक्षता में प्रमुख केंद्र अधीक्षक, केंद्र अधीक्षक एवं प्रशासनिक एवं राजपत्रित अधिकारियों की परीक्षा से पूर्व तिथि, समय एवं स्थान सुनिश्चित करते हुए बैठक आयोजन करवाएंगे। उसकी सूचना बोर्ड मुख्यालय को भी होगी। मुख्यालय से एक एक अधिकारी बैठक में शामिल होगा।
उन्होंने बताया कि गत वर्ष की भांति इस बार भी बोर्ड मुख्यालय पर हाईटेक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। परीक्षा के दौरान बोर्ड की पैनी निगाहें प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों पर हाईटेक कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि दो से चार दिसंबर तक सभी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में भी एक-एक कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। इस कंट्रोल रूम पर नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी अपने कार्यालय के एक अधिकारी, दो कर्मचारी और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति करेंगे। इस कंट्रोल रूम पर नियुक्त अधिकारी बोर्ड मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम से सीधा संपर्क बनाए रखेंगे। नियुक्त किए अधिकारी/कर्मचारियों की सूची बोर्ड मुख्यालय पर स्थापित नियंत्रण कक्ष में भेजी जानी आवश्यक है।
विज्ञापन

डॉ. यादव ने बताया कि ऐसे नेत्रहीन /अशक्त अभ्यर्थी जिनकी अशक्तता 40 प्रतिशत या अधिक है, जो अपने हाथ से लिखने में असमर्थ हैं व लेखक की सुविधा लेना चाहते हैं। वे अभ्यर्थी लेखक लेने हेतु स्वीकृति बारे मुख्य चिकित्सा अधिकारी/ मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण-पत्र, जो अभ्यर्थी लेखक के रूप में लिया जाना है। उसकी दो पासपोर्ट साइज की फोटो, शैक्षणिक योग्यता सीनियर सेकेंडरी से अधिक न हो प्रतियां सहित बोर्ड मुख्यालय में समय रहते संपर्क करेंगे। ऐसे अभ्यर्थियों को 20 मिनट प्रति घंटा के हिसाब से कुल 50 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इसकी ओएमआर सीट भी अलग से लिफाफा में केंद्र अधीक्षक द्वारा भेजी जानी है।
शिक्षा बोर्ड के सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि उडनदस्तों में नियुक्त संयोजक एवं सदस्यों का यदि कोई ब्लड रिलेशन जैसे-पति-पत्नी, भाई-बहन, लड़का-लड़की या पुत्रवधू किसी केंद्र पर परीक्षा दे रहा है तो अविलंब बोर्ड कार्यालय एवं जिला प्रश्नपत्र उड़नदस्ते को सूचित करेंगे और परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण नहीं करेंगे।
उन्होंने बताया कि सभी जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्थापित किए गए कंट्रोल रूम द्वारा अपने-अपने जिले की सभी उड़नदस्तों की निरीक्षण रिपोर्ट लेने उपरांत, रिपोर्ट को कंसोलिडेट करते हुए परीक्षा वाले दिन ही बोर्ड में स्थापित नियंत्रण कक्ष को भेजेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें