फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रमजान के आखिरी जुमे पर अदा की नमाज, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ

Fri, 13 Mar 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बहल में रमजान के अवसर पर जुम्मे की नमाज अदा करते मु​स्लिम समुदाय के लोग। 
विज्ञापन
बहल। कस्बे की जामा मस्जिद में पवित्र रमजान महीने के आखिरी जुमे पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की और देश व प्रदेश में अमन, चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ मांगी। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने नमाज के दौरान शांति और सौहार्द की कामना की।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मस्जिद के मौलाना अबुल शाद ने नमाज अदा करवाई। नमाज के बाद उन्होंने लोगों से समाज सेवा में अपना योगदान देने और आपसी भाईचारा, शांति व समाज में सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
मौलाना अबुल शाद ने कहा कि रमजान का महीना इबादत, सब्र और इंसानियत का संदेश देता है। यह पवित्र महीना हमें आपस में प्रेम, प्यार और सौहार्द की भावना से रहने की सीख देता है। इस दौरान लोगों को जरूरतमंदों की मदद करने और समाज में प्रेम व सद्भाव बढ़ाने का संदेश भी दिया गया। नमाज के बाद सभी लोगों ने देश और प्रदेश की तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। इस मौके पर आमीन खान, रीजाक मोहम्मद, मुमताज खान, सराजू दिन, रफीक खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें