फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ऑनलाइन तबादला नीति के विरोध में नर्सिंग ऑफिसर्स ने दो घंटे काम रखा बंद

विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में पेन डाउन कर विरोध जतातीं नर्सिंग ऑफिसर्स।
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा सरकार की मॉडल ऑनलाइन तबादला नीति के विरोध में जिले के नर्सिंग ऑफिसर्स ने सोमवार से तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दी। नर्सिंग ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के बैनर तले सरकारी अस्पतालों, पीएचसी और सीएचसी में नर्सिंग स्टाफ ने दो घंटे काम बंद रखकर विरोध जताया जबकि आपात विभाग की सेवाएं सुचारू रहीं।
विज्ञापन

एसोसिएशन के आह्वान पर हुई हड़ताल में नर्सिंग ऑफिसर्स सुषमा, एसएनओ सरला कुमारी, सुमन राणा, बिंदू, निशा, प्रशांत, रेखा, अंजू शर्मा, ज्योति और सुशीला आदि ने कहा कि नर्सिंग कैडर में 98 प्रतिशत महिलाएं हैं। स्टाफ को सुबह, शाम और रात की पाली में ड्यूटी करनी पड़ती है, ऐसे में दूसरे जिले में तबादला होने पर सुरक्षा का मुद्दा गंभीर हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि अधिकांश कर्मचारियों के परिवार वर्तमान कार्यस्थल पर बसे हुए हैं। तबादले से बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों की देखभाल प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि मॉडल ऑनलाइन तबादला नीति महिला और पुरुष दोनों नर्सिंग ऑफिसर्स के लिए परेशानी का कारण बनेगी। एसोसिएशन ने बताया कि सांकेतिक हड़ताल अगले दो दिन भी जारी रहेगी।
विज्ञापन


नर्सिंग एसोसिएशन की ये हैं प्रमुख मांगें
एसोसिएशन ने मांग की है कि एमओटीपी लागू करने से पहले खाली पदों की सूची जारी कर उन्हें भरा जाए। नीति लागू होने पर अन्य महिला कर्मचारियों की तरह नर्सिंग स्टाफ को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक एक ही पाली में ड्यूटी दी जाए। तबादले केवल कर्मचारी की सहमति और खाली पदों पर किए जाएं। एसोसिएशन ने नूंह, मेवात और पलवल में कार्यरत स्टाफ को चिकित्सकों की तर्ज पर मेवात भत्ता देने, नई भर्ती में वहां के पुराने स्टाफ को गृह जिला देने, जिला अस्पताल में पालीवार ड्यूटी जिले के भीतर ही रखने और आपसी तबादले का विकल्प देने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें