फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एनएसयूआई ने प्रदर्शन कर सीबीएलयू में दिया धरना, कुलपति को सौंपा मांगपत्र

Tue, 22 Apr 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
सीबीएलयू में मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते एनएसयूआई पदा​धिकारी।
विज्ञापन
भिवानी। विद्यार्थियों के हितों को लेकर बरती जा रही अनदेखी के विरोध में एनएसयूआई ने मंगलवार को प्रदर्शन कर सीबीएलयू में धरना दिया। वहीं कुलपति के नाम मांगपत्र सौंपकर जल्द से जल्द मांगें पूरी किए जाने मांग की।
विज्ञापन

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मनजीत लांग्यान ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से अभी तक स्नातक व स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को दिसंबर-2024 का परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया गया है। इससे की विद्यार्थी री-अपीयर के फॉर्म भरने में अक्षम है, ऐसे में परीक्षा परिणाम जल्द जारी किया जाए। विश्वविद्यालय की ओर से जो स्पेशल चांस देकर 40 विद्यार्थियों की परीक्षाएं करवाई गई थीं और जो विद्यार्थी उस परीक्षा में पास हो गए थे, उसका भी परीक्षा परिणाम अभी तक अपडेट नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर के नाम से छात्रावास व शहीद भगत सिंह के नाम से खेल का मैदान बनवाया जाए। उपरोक्त समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन विद्यार्थियों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया गया। इस अवसर पर मोनिका, मनीष, ममता, रीतू, प्रिंयका, प्रिया, रमित, सरोज, मनदीप, हरिदास मेहरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें