फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: महिला महाविद्यालय में मनाया एनएसएस दिवस

Sun, 29 Sep 2024 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
एनएसएस दिवस के उपलक्ष्य में ​भिवानी महाविद्यालय प्रांगण में सफाई करतीं स्वयंसेविकाएं। 
विज्ञापन
भिवानी। राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. त्रिलोक चंद की अध्यक्षता में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रेनू बाला एवं प्रो. मंजू के मार्गदर्शन में स्वयंसेविकाओं ने एनएसएस दिवस मनाया। प्रो. मंजू ने स्वयंसेविकाओं को एनएसएस के महत्व व एनएसएस द्वारा चलाए जाने वाले कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि एनएसएस की गतिविधियों में भाग लेने से मनोबल बढ़ता है।
विज्ञापन

डॉ. रेनू बाला ने बताया कि एनएसएस के माध्यम से सभी में एकता एवं समाज सेवा की भावना पैदा होती है। स्वयंसेविकाओं ने सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलिथीन को अपने दैनिक जीवन से हटाने एवं पर्यावरण सुरक्षित रखने की शपथ ली।

डीएलएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा में अंजली रही प्रथम

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित डीएलएड परीक्षा का परिणाम बीते शुक्रवार को घोषित किया गया। जिसमें महम गेट स्थित हरियाणा शेखावटी ब्रह्मचार्याश्रम के परीक्षार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्राचार्या पूर्णिमा शर्मा ने बताया कि डीएलएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा के परिणाम में छात्रा अंजली ने 89 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन



राधिका ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा रजनी ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा परिणाम में सभी छात्र-छात्राओं ने 78 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया। प्राचार्या पूर्णिमा शर्मा एवं सभी स्टाफ सदस्यों ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर संस्था के प्रधान डॉ. शंकर भारद्वाज, सचिव डॉ. रवि भीष्म, प्रशासक श्रीभगवान वशिष्ठ, सत्यनारायण, भीम सौपर्ण, ऋषिकेश भारद्वाज, गोवर्धन मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें