फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब लघु चिड़ियाघर में बच्चों की 20 और बड़ों की 30 रुपये टिकट

Sat, 10 Aug 2024 07:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी में चिड़ियाघर में वन्यजीवों  को देखते लोग। 
विज्ञापन
भिवानी। अब लघु चिड़ियाघर में वन्य जीवों के दीदार के लिए पहले के मुकाबले तीन से चार गुना ज्यादा टिकट का भुगतान करना पड़ेगा, क्योंकि वन्य प्राणी विभाग ने बच्चों के 20 और बड़ों के 30 रुपये टिकट रेट निर्धारित किया है। नए तय रेट की टिकट खरीद के बाद ही लघु चिड़ियाघर में वन्य जीवों का दीदार होगा।
विज्ञापन


पहले लघु चिड़ियाघर में बच्चों के पांच रुपये और बड़ों के दस रुपये टिकट लगती थी, मगर अब बच्चों के चार गुना ज्यादा तो बड़ों के तीन गुना ज्यादा टिकट रेट तय हो गए हैं। दरअसल भिवानी के लघु चिड़ियाघर में 2008 में दो और पांच रुपये की टिकट लगती थी। इसे बाद में 2012 में पांच और दस रुपये तक बढ़ाया गया था। भिवानी में लघु चिड़ियाघर वर्ष 1982 में बना था। साल 2006 में उस समय जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री किरण चौधरी ने पुनर्निर्माण करके इसका नाम चौ. सुरेंद्र सिंह मेमोरियल लघु चिड़ियाघर रखा था।

करीब दस एकड़ भूमि में फैला भिवानी का चौ सुरेंद्र सिंह मेमोरियल लघु चिड़ियाघर में बब्बर शेर का कुनबा भी चर्चा का विषय है। क्योंकि पिछले साल अक्तूबर 2023 में मादा शेरनी गीता ने दो नन्हें शावकों को जन्म दिया था। अब ये शावक दस माह से अधिक आयु के हो चुके हैं और अच्छी खासी खुराक पाकर हष्ट-पुष्ट भी हो गए हैं। मगर इन्हें अभी तक खुले बाड़े में दर्शकों के दीदार के लिए नहीं लाया है। इन्हें बंद बाड़े के अंदर ही रखा हुआ है। ये दोनों शावक अपनी मां के साथ ही अंदर रहते हैं। जबकि खुले बाड़े में नर बब्बर शेर सिंबा और शिवा ही घूमते हैं। ये भी कभी-कभार ही दर्शकों को दिखते हैं, इसकी वजह भी यह कि बाड़ा काफी बड़ा है। इसी वजह से इस बाड़े को छोटा किए जाने की भी दरकार बनी है। अगर बब्बर शेर के बड़े बाड़े के दो हिस्से कर इनके बीच दर्शकों के लिए रास्ता बनाया जाए तो बब्बर शेर के कुनबे को काफी नजदीक से दर्शक देखकर खुद को रोमांचित कर पाएंगे।
विज्ञापन


वन्य प्राणी विभाग की ओर से भिवानी के चौ सुरेंद्र सिंह मेमोरियल लघु चिड़ियाघर में टिकट रेट रिवाइज किया जा चुका है। नए रेट के हिसाब से बच्चों के यहां 20 रुपये और वयस्क लोगों के 30 रुपये टिकट लगती है। विद्यार्थियों को भी 20 रुपये ही टिकट लिया जा रहा है। सोमवार को लघु चिड़ियाघर का अवकाश रहता है। बब्बर शेर के शावकों को खुले बाड़े में लाने के लिए मुख्यालय से भी अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन

-वन्य निरीक्षक देवेंद्र हुड्डा इंचार्ज चौ. सुरेंद्र सिंह मेमोरियल लघु चिड़ियाघर भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें