भिवानी। अब जिले की 41 किलोमीटर लंबाई तक छह सड़कों की जल्द सूरत बदलेगी। करीब 35 करोड़ की अनुमानित लागत से तैयार होने वाली इन सड़कों की मंजूरी के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने इनके टेंडर भी करा दिए हैं, जिसके बाद अब जल्द ही इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए वर्क ऑर्डर जारी किए जाएंगे। इतना ही नहीं पीडब्ल्यूडी विभाग ने चार मुख्य सड़कों के मसौदे को भी मुख्यालय को भेजा है। जिसमें 78 कि.मी लंबाई की सड़कों पर करीब 72 करोड़ का अनुमानित बजट खर्च होगा। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद इन सड़कों के भी टेंडर कराए जाएंगे।
पिछले काफी अर्से से खस्ताहाल पड़ी सड़कों के जीर्णोद्धार को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग ने बजट को मंजूरी मिलने के बाद इनके टेंडर कराए हैं। जिन सड़कों के टेंडर हुए हैं, उनमें छह मुख्य सड़के हैं जो एक गांव को दूसरे और गांवों को सीधे शहर से जोड़ती हैं। इन सड़क पर बारिश के बाद काफी गड्ढे हो चुके हैं। इलाके के लोगों की मांग पर इन सड़कों पर अब तारकोल की नई लेयर डाली जाएगी। जिससे वाहनों का सफर सुगम होगा।
इन छह सड़कों के कार्यों को मिली मंजूरी
सडक़ का नाम-
लंबाई किमी-
अनुमानित लागत
1. सारंग राजगढ़ रोड से झरवाई-
1.315-
70 लाख
2. कदम अस्पताल से ढाणा लाडनपुर-
2.465-
436.970
3. देवसर से दिनोद रोड-
6.00-
544.670
4. गढ़ी बवानीखेड़ा रोड-
6.83-
546.88
5. रिवासा से कुसुंभी वाया बीरण-
18.55-
1363.10
6. भिवानी से ढाणा लाडनपुर, ढाणा नरसान से प्रहलादगढ़-7.78-
515.06
इन चार सड़कों का एस्टीमेट मुख्यालय भेजा
सड़क का नाम-
लंबाई किमी-
अनुमानित लागत
1. बरवाला-हिसार-सिवानी-सिंघानी रोड-
28.000-
2260.. 31
2. हांसी-तोशाम रोड-
15.800-
1533.09
3. हिसार-तोशाम रोड-
9.400-
811.10
4. झुप्पा-बहल-ओबरा-कैरू-लोहानी रोड-
25.500-
2608.56
पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से छह सड़कों के जीर्णोंद्धार कार्य के टेंडर खोले जा चुके हैं। जल्द ही इन पर अब वर्क ऑर्डर जारी किए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। संभावना है कि सप्ताह भर बाद ही इन सड़कों के निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। दूसरे चरण में चार मुख्य सड़कों के एस्टीमेट मंजूरी के लिए मुख्यालय को भेजे हुए हैं। संभावना है कि जल्द ही उन पर भी मंजूरी मिल जाएगी। जिसके बाद उनकी टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-लोकेश कुमार कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी विभाग भिवानी।
:
सूबे के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने भिवानी जिले में कई बड़ी विकास योजनाओं के लिए बजट को मंजूरी देकर काम शुरू कराए हैं। जिले में तेजी से सड़कों का जाल भी बिछाया जा रहा है। आने वाले चार सालों के दौरान भिवानी को बाईपास और हाईवे की सौगात मिली हैं। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों को भी बेहतर बनाया जा रहा है। इसलिए छह सड़क परियोजनाओं पर जल्द ही काम शुरू होगा। चार सड़क परियोजनाओं को मंजूरी के लिए भेजा गया है।
-घनश्यामदास सर्राफ भाजपा विधायक भिवानी।