फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 8709 केसों का किया निपटान

Sun, 10 Sep 2023 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला मुख्यालय के अलावा तोशाम, सिवानी व लोहारू न्यायिक परिसर में इस साल तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। सीजेएम कम सचिव कपिल राठी ने सभी कोर्टों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का अवलोकन किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में 8709 केसों का निपटान किया।
विज्ञापन

सीजेएम कपिल राठी ने बताया कि लोक अदालतें न केवल लंबित विवाद या पार्टियों के बीच उत्पन्न होने वाले विवादों को सुलझाती हैं, बल्कि यह सामाजिक सद्भाव को भी सुनिश्चित करती है। लोक अदालत में आपराधिक मोटर वाहन दुर्घटना, पारिवारिक मामले, बैंक ऋण, दीवानी मामले, चेक बाउंस, राजस्व से संबंधित मामले रखे गए। उन्होंने बताया भिवानी की लोक अदालत में रखे गए 14985 में से 8709 मामलों का निपटारा किया गया और 15 करोड़ 21 लाख 15 हजार 354.14 रुपये की कुल राशि का निपटान किया। लोहारू में 310 में से 169, तोशाम में 171 में से 171, सिवानी में 245 में से 133 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया।
इस दौरान प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायाधीश ने बताया कि जिला मुख्यालय पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनी यादव, प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट अश्विनी कुमार मेहता, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश केपी सिंह, चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट रितु, सीजे (जेडी) कम जेएमआईसी अविनाश यादव, सीजे (जेडी) कम जेएमआईसी अंशुमन, तोशाम कोर्ट में देवेंद्र, एसीजे (एसडी) कम एसडीजेएम, लोहारू कोर्ट में जितेंद्र सिंह, एसीजे (एसडी) कम एसडीजेएम, सिवानी कोर्ट में सुनील कुमार, एसीजे (एसडी) कम एसडीजेएम व अन्य कोर्टों में मामले रखे गए। इस दौरान पैनल अधिवक्ता, बीआरसीएम और बिट्स लॉ कॉलेज के स्टूडेंट व पैरा लीगल वालंटियर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें