फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब घटेगी ट्रांसफार्मर से मीटर की दूरी, बिजली मिलेगी पूरी

Sat, 16 Mar 2024 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अब ट्रांसफार्मर से मीटर की दूरी घटेगी और पूरी वोल्टेज की बिजली मिलेगी। इसके लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने 6 लाख रुपये के बजट से चरखी दादरी और भिवानी शहर के करीब 53 फीडरों पर लाइनों के सुधारीकरण का काम किया जा रहा है। इतना ही नहीं भिवानी शहर के दो और चरखी दादरी शहर के दो चौराहों पर उलझे बिजली तारों को हटाकर अंडरग्राउंड केबल डालने के कार्य के भी निगम ने वर्क ऑर्डर जारी कर दिए हैं। जिसके बाद इन चौराहों का नजारा भी बदला-बदला नजर आएगा।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने 53 शहरी फीडरों पर लाइनों के सुधारीकरण का व्यापक स्तर पर काम शुरू कराया है। जिनमें नए बिजली खंभे लगाए जाने और तारों को बदलने के अलावा पुराने कंडक्टर बदली करना शामिल है। इसके अलावा भी जिन लाइनों पर बिजली उपकरण पुराने या खराब हैं, उन्हें भी हटाया जा रहा है। जिन फीडरों पर बिजली ट्रांसफार्मरों की लाइनें लंबी हैं, उन्हें भी छोटा कर अलग से फीडर बनाया जा रहा है। जिसकी वजह से कई नए फीडर भी अस्तित्व में आए हैं। इसका फायदा यह हुआ कि ट्रांसफार्मर से मीटर की दूरी कम हो गई है, यानी जिन लाइनों की लंबाई 400 से 500 मीटर दूर तक थी अब उन्हें घटाकर केवल 200 मीटर के दायरे में ही रखा गया है। निगम के इस कार्य की वजह से लंबी लाइनों के मुकाबले छोटी लाइनों में फाल्ट भी कम होंगे और बिजली आपूर्ति भी निर्धारित वोल्टेज के हिसाब से मिलेगी।


भिवानी और चरखी दादरी जिले के चार चौराहों पर 18 किलोमीटर पुराने तार बदले जाएंगे, भूमिगत डाली जाएंगी लाइनें
भिवानी और चरखी दादरी दो-दो चौराहों पर पुराने बिजली तारों के जाल से छुटकारा मिल जाएगा। इसके लिए करीब 18 किलोमीटर लंबाई की तारें बदली होंगी और इनकी जगह भूमिगत तार डाले जाएंगे। जिससे चौराहों पर बिजली तारों का झंझट खत्म होगा। भिवानी शहर के हांसी गेट महाराणा प्रताप चौक पर 21 लाख और रोहतक गेट अग्रसेन चौक पर 18 लाख के बजट से काम होगा। इसी तरह चरखी दादरी के परशुराम चौक पर 39 लाख और लाला लाजपतराय चौक दादरी पर एक करोड़ तीन लाख के बजट से भूमिगत केबल डाली जाएंगी और खुले तार और खंभों को हटा दिया जाएगा। इन चारों ही चौराहों पर कार्य के वर्क ऑर्डर निगम ने जारी कर दिए हैं। कंसट्रक्शन एजेंसियाें को छह माह की निर्धारित अवधि में ये काम पूरा करना होगा।
विज्ञापन


भिवानी सर्कल में आने वाले भिवानी शहर और चरखी दादरी शहर में चार चौराहों पर खुले बिजली तारों की जगह अंडरग्राउंड केबल डालने के कार्य के वर्क ऑर्डर जारी किए गए हैं। इसके अलावा शहरी दायरे के फीडरों पर भी सुधारीकरण का काम किया जा रहा है। जिन फीडरों की लाइनें बड़ी हैं, उन्हें छोटा कर अलग से भी फीडर बनाए जा रहे हैं। शहर में लगातार दायरा बढ़ रहा है। इसका फायदा ये होगा कि नए उपभोक्ताओं को कनेक्शन देने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी और लाइनों पर फाल्ट भी कम होंगे, जिससे उपभोक्ताओं को भी पूरी बिजली मिलेगी।
विज्ञापन

-रणबीर सिंह, महाप्रबंधक, भिवानी सर्कल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें