फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर तैनात रहेगा समन्वयक, ऑनलाइन बोर्ड मुख्यालय भेजे जाएंगे अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन का काम तीन अप्रैल से आरंभ होगा, जबकि मई में बोर्ड की परीक्षाओं का परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। अब प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर एक समन्वयक तैनात रहेगा। जो शिक्षकों द्वारा जांची जा चुकी 10 फीसदी उत्तर पुस्तिकाओं की पुन: जांच करेगा। मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं के अंक रोजाना बोर्ड मुख्यालय पर ऑनलाइन अपडेट किए जाएंगे। जिससे मूल्यांकन कार्य के साथ-साथ रिजल्ट तैयार करने में भी मदद मिलेगी। बारहवीं के लिए 39 और दसवीं के लिए 78 मूल्यांकन केंद्रों पर 8688 शिक्षक परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिका जांचेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मार्च परीक्षा में छह लाख 43 हजार परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए। दसवीं में साढ़े 19 लाख और बारहवीं में 14 लाख 33 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच मूल्यांकन केंद्रों पर की जाएगी। प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर एक-एक समन्वयक की तैनाती की गई है। ये समन्वयक वहां शिक्षकों द्वारा जांची जा चुकी उत्तर पुस्तिकाओं को फिर से जांच कर मूल्यांकन कार्य की गुणवत्ता भी जांचेंगे। अगर कहीं खामी है तो फिर इसकी रिपोर्ट भी बोर्ड मुख्यालय को देंगे।

दसवीं और बारहवीं की ये जांचे जाएंगे पेपर
-बारहवीं की उत्तर पुस्तिका- 14 लाख 33 हजार 166 कॉपी
-दसवींं की उत्तर पुस्तिकाएं- 19 लाख 50 हजार कॉपी

इतने शिक्षक देंगे मूल्यांकन ड्यूटी
-दसवीं-4500 शिक्षक
-बारहवीं- 4188 शिक्षक



दसवीं और बारहवीं की उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन का कार्य सोमवार से प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर बनाए गए मूल्यांकन केंद्रों पर आरंभ कर दिया जाएगा। रोजाना मूल्यांकन की किए गए पेपरों के अंक भी ऑनलाइन मुख्यालय भेजे जाएंगे। प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर एक समन्वयक भी तैनात रहेगा जो दस फीसदी पेपरों की पुन: जांच कर मूल्यांकन की गुणवत्ता भी सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. वीपी यादव अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें