भिवानी। गांव घुसकानी में बाबा रतनावाला तालाब के जीर्णोद्धार के कार्य का शुभारंभ ग्राम पंचायत सदस्यों ने कराया। इस मौके पर सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता जितेंद्र मान और एसडीओ गौरव तंवर भी मौजूद रहे। कार्यकारी अभियंता जितेंद्र मान के हाथों गांव के सरपंच व पंचायत सदस्यों ने नारियल तोड़ कर पौंड के जीर्णोद्धार के कार्य की शुरुआत कराई गई।
सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता जितेंद्र मान ने कहा कि बाबा मंशागिरि धाम के प्रति ग्रामीणों की गहरी आस्था है। इस धाम के बाबा रतनावाला तालाब में जीर्णोद्धार के कार्य के बाद यहां पशुओं के लिए नहरी पानी की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। वहीं पौंड के सुधारीकरण का काम ग्राम पंचायत द्वारा कराया जाएगा। इस मौके पर सरपंच सुनीता देवी, शिव कुमार शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि संदीप दलाल, जयपाल, सचिन, जयभगवान, रामबिलास, राजू दलाल, राजेश, अमित, जयप्रकाश, जयभगवान, सकेंद्र नंबरदार, दलबीर, हरपाल, जगदीश, धर्मबीर, सत्यवान, जयभगवान, शिवकुमार, सुरेंद्र, जगबीर, सुरेश, राजबीर, नथूराम, यशवंत, सतपाल, प्रदीप सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद