फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब पांच दिन और अतिरिक्त मिलेगा शहर के जलघर टैंकों को पानी, होंगे लबालब

Sat, 04 May 2024 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव ढाणी चांग के जलघर के फिल्टर टैंक में जमी काई। 
विज्ञापन
भिवानी। अब शहर के जलघर के टैंकों को पांच दिन और अतिरिक्त नहरी पानी मिलेगा। इससे सभी टैंक पानी से लबालब होंगे। दरअसल, पांच मई तक जूई फीडर नहर से जलघर टैंकों को पानी मिलेगा। इसके बाद बुटाना ग्रुप में भी निगाना फीडर से जलघर टैंकों को दस मई तक पानी मिलेगा।
विज्ञापन

निगाना फीडर में छह मई से पानी चलेगा। फिलहाल जलघर के टैंकों में पानी भरा जा रहा है। वहीं शहर के अंदर भी नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति मिल रही है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में जलघर टैंकों और फिल्टरों की हालत खस्ता है, जिसकी वजह से शुद्ध पानी की आपूर्ति को लेकर संशय है।
गांव ढाणी चांग के जलघर टैंकों के फिल्टरों के अंदर काई जमी हैं, जिसकी वजह से नहरी पानी भी फिल्टर होने की बजाए सीधा ही आपूर्ति में आ रहा है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जलघर टैंकों के अंदर फिल्टर खराब पड़े हैं, जबकि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों का दावा है कि फिल्टर चालू हालत में हैं।
विज्ञापन

शहरी जलघर टैंकों की स्थिति अब पानी मिलने के बाद बेहतर हो रही है। महम रोड स्थित पुराने जलघर के दो टैंक पानी से लबालब हो चुके हैं, जबकि दो नए टैंकों को भी पानी से भरने का प्रयास किया जा रहा है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों का दावा है कि दस मई तक नहरी पानी मिलेगा। इस दौरान सभी जलघर के टैंक पानी से लबालब हो जाएंगे। जबकि नहरी पानी से टैंकों को भरने के साथ ही रोजाना पूरे शहर में नियमित पेयजल आपूर्ति भी दी जा रही है। हालांकि टेल तक पानी फिर भी नहीं पहुंच रहा है। कई इलाकों में अब भी सभी घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है,जिसकी शिकायतें भी विभागीय अधिकारियों के समक्ष पहुंच रही हैं।

ढाणी चांग में छह हजार की आबादी गटक रही बिना फिल्टर हुआ पानी
ढाणी चांग के जलघर टैंकों के अंदर काफी गंदगी जमा हो गई है। यही हाल फिल्टरों और क्लीनिंग टैंकों का भी है। जहां की सफाई नहीं हो पाई है वहीं बिना फिल्टर ही सीधा नहरी पानी आपूर्ति में दिया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जलघर टैंकों की नियमित सफाई कराई जाए तो पानी का स्वाद बेहतर होगा। जो पानी लोग पी रहे हैं, उससे संक्रमण का खतरा भी बना है।
जलघर के टैंकों को लगातार नहरी पानी से भरने का काम चल रहा है। दो टैंक भरे जा चुके हैं। जबकि दो नए टैंक भी जल्द भर जाएंगे, 10 मई तक नहरी पानी मिलने की उम्मीद है। शहर में नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति दी जा रही है। अब पानी को लेकर कोई दिक्कत नहीं है।
-ताजदीन, कनिष्ठ अभियंता, शहरी पेयजल शाखा भिवानी।
गांव ढाणी चांग के जलघर में फिल्टर चालू हालत में हैं। प्रत्येक पखवाड़े में फिल्टरों की सफाई कराई जा रही है। नहरी पानी चलने के दौरान फिल्टर के ऊपरी हिस्से में काई जमा हो जाती है। जबकि नहरी पानी को पहले फिल्टर और फिर क्लीनिंग टैंक के अंदर डाला जाता है। इसके बाद ही उसे स्वच्छ कर पेयजल आपूर्ति में दिया जा रहा है।
विज्ञापन

-अरविंद श्योराण, कनिष्ठ अभियंता, ग्रामीण पेयजल आपूर्ति ढाणी चांग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें