फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब नगर परिषद घर-घर जगाएगी स्वच्छता की अलख, कचरा प्वाइंट समेटने की तैयारी

Wed, 04 Dec 2024 11:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
घंटाघर के समीप रोड के किनारे  पड़ा कूड़ा कचरा।
विज्ञापन
भिवानी। अब नगर परिषद घर-घर स्वच्छता की अलख जगाएगी। इसके लिए शहर में अनावश्यक रूप से बनाए गए कचरा प्वाइंट भी समेटने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

शहर में अब 28 अधिकृत कचरा प्वाइंट हैं, जबकि 40 कचरा प्वाइंट नगर परिषद बंद करा चुकी है। हालांकि नगर परिषद अब खुले में कचरा जलाने वालों पर भी शिकंजा कसेगी। इसके लिए नगर परिषद की टीमें कूड़ा जलाने वालों के चालान भी काट रही है। अब तक नगर परिषद कूड़ा जलाने पर 15 से अधिक चालान कर चुकी है।
भिवानी नगर परिषद शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए परियोजनाओं पर प्लानिंग के साथ-साथ शहर के आम लोगों को भी स्वच्छता की मुहिम से जोड़ने में जुटी है। इसी को लेकर नगर परिषद ने शहर में स्वच्छता की अलख जगाने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन

ये टीमें घर-घर पहुंचकर लोगों को सूखा और गीला कचरा अलग-अलग रखने और टिप्पर ऑटो के अंदर ही कूड़ा डालने के लिए लोगों को सजग कर रही हैं। हालांकि अब नगर परिषद ने शहर की कॉलोनियों के अंदर बने कचरा प्वाइंटों को हटाना भी शुरू दिया है। यहां पर स्वच्छता के संदेश भी अंकित कराए जा रहे हैं। वहीं कृत्रिम रूप से सुंदरता के सजावटी गमले भी रखे जा रहे हैं। इससे की लोग यहां कूड़ा डालना बंद कर सके। हालांकि कई बिंदुओं पर बंद कराने के बावजूद भी लोग कूड़ा डालने से बाज नहीं आ रहे हैं।
शहर के मुख्य रास्तों का भी होगा सुंदरीकरण
नगर परिषद शहर के मुख्य रास्तों का भी करोड़ों के बजट से सुंदरीकरण कराएगा। इसके लिए नगर परिषद ने प्रत्येक मुख्य मार्ग का करीब ढाई करोड़ के बजट से एस्टीमेट भी तैयार किए हैं। इनके टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है। मार्गों के सुंदरता के लिए फुटपाथ, डिवाइडर पर पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। वहीं लाइट की व्यवस्था भी दुरुस्त कराई जाएगी। इस कार्य के साथ-साथ मुख्य रास्तों पर कहीं पर भी कूड़ा प्वाइंट नहीं दिखाई देगा।
विज्ञापन

नगर परिषद शहर के अंदर कचरा प्वाइंटों को कम कर रही है। नगर परिषद अब तक शहर के अंदर करीब 40 कचरा प्वाइंट बंद कर चुकी है। हमारा शहरवासियों से भी अनुरोध है कि वे अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में योगदान देने के लिए आगे आएं। शहरवासियों के सहयोग से ही नगर परिषद स्वच्छता की इस मुहिम में सफल हो पाएगी। शहर के अंदर मुख्य रास्तों के सुंदरीकरण की योजना पर भी काम चल रहा है। जल्द ही पूरा शहर स्वच्छ और सुंदर शहरों की श्रेणी में शामिल होगा।
-भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें