फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब हर रोज पुलिस के खोजी कुत्ते खंगालेंगे नशे के सौदागरों की पोटली

Sat, 11 Nov 2023 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
पुलिस के नाके पर आने जाने वाले वाहनों में सामान की जांच करता प्र​शि​क्षित डॉग सिंभा। संवाद
विज्ञापन
भिवानी।
विज्ञापन

अब हर रोज पुलिस के खोजी कुत्ते नशे के सौदागरों की पोटली खंगालेंगे। इसके लिए उन्हें अलग-अलग नाकों व लोकेशनों पर घुमाया जाएगा। इसी तरह आपराधिक वारदातों में भी खोजी कुत्ते को सर्व प्रथम वारदात स्थल की लोकेशन पर ले जाया जाएगा।
जिला पुलिस के पास ट्रैकर और सर्च यानी तलाशने और खोजने वाली खासियत रखने वाले दो प्रशिक्षित कुत्ते सिंबा और टाइगर हैं। इन्होंने भिवानी में कई बड़ी आपराधिक वारदातों से लेकर कई अनसुलझे मामलों में पुलिस को अपराधियों तक पहुंचने की दिशा दिखाई है। अब जिला पुलिस कप्तान वरुण सिंगला ने तलाशने और खोजने वाले कुत्तों की हर रोज अलग-अलग लोकेशनों पर ले जाकर सर्च अभियान का शेड्यूल बना दिया है। इससे काफी हद तक आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगेगी। वहीं दूर से ही प्रशिक्षित कुत्ते अपराध की बू को सूंघकर पुलिस के हाथ अपराधियों के गिरेबान तक पहुंचा देंगे।
विज्ञापन


इंडियन तिब्बत रिजर्व पुलिस से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके दो प्रशिक्षित कुत्तों को भिवानी जिला पुलिस में शामिल किया गया है। इसमें लैब्राडोर नस्ल का कुत्ता टाइगर और बेल्जियम शेफर्ड नस्ल का कुत्ता सिंबा शामिल है। सिंबा फिलहाल हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान में काफी कारगर साबित हो रहा है। वहीं टाइगर जिला पुलिस के बड़े आपराधिक वारदातों की गुत्थी को सुलझाने में मदद कर रहा है।
दोनों ही खास नस्ल के कुत्तों की खासियत ये हैं कि ये पुलिस को चकमा देने वाले शातिरों की पोल भी पलभर में खोल देते हैं। पुलिस के ये दोनों सिपहसालार किसी पुलिस अधिकारी से कम नहीं हैं, इनके पास जाने से अनजान पुलिस कर्मी भी डरते हैं, क्योंकि ये डॉग हैंडलर के अलावा किसी को अपने आसपास फटकने तक नहीं देते हैं।







ढाई साल पहले आईटीबीपी से लाया गया था सिंबा
हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भिवानी शाखा के डॉग हैंडलर हैडकांस्टेबल देवेंद्र कुमार ने बताया कि करीब ढाई साल पहले हरियाणा पुलिस आईटीबीपी से सिंबा डॉग को खरीदकर लाई थी। ये आईटीबीपी से ही प्रशिक्षित है। इसकी पहली पोस्टिंग हिसार थी, इसके बाद इसे भिवानी में करीब साढ़े तीन माह पहले ही लाया गया है। बेल्जियम शेफर्ड नस्ल के इस डॉग की मदद से नशे के कई मामले सुलझे हैं। कुछ दिन पहले ही बापोड़ा में सर्च अभियान के दौरान एक किराना की दुकान से इसने अफीम और गांजा बरामद कराया था। सिंबा सर्च डॉग है। जो नशे की हर वस्तु की गंद को काफी दूर से ही महसूस कर उसका सटीक ठिकाने तक ले जाता है।



नाके पर अब टाइगर कसेगा आपराधिक गतिविधियों पर नकेल
हरियाणा पुलिस के खेमे में शामिल लैब्राडोर नस्ल का डॉग टाइगर करीब साढ़े सात साल का है। इसे भी हरियाणा पुलिस ने आईटीबीपी से खरीदा था। इसका प्रशिक्षण भी आईटीबीपी से ही हुआ है। इसे सर्च श्रेणी में रखा गया है। ये किसी भी बड़ी आपराधिक वारदात को सुलझाने में पुलिस की मदद कर रहा है। मगर इसे रोजाना ही अलग-अलग पुलिस नाके पर ले जाया जाएगा। जहां ये बाहर से आने वाले सामान की छानबीन सुंघकर करेगा। इससे पुलिस की नजरों से बच जाने वाले अपराध मंसूबों को भी आसानी से भांप लेगा।
विज्ञापन



जिला पुलिस ने नशा के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से भी पुलिस पुख्ता कदम उठा रही है। डॉग स्क्वायर्ड दस्ते का अब रोजाना ही अलग-अलग जगहों पर सर्च अभियान में शामिल कर इसका इस्तेमाल किया जाएगा। जिससे पुलिस कर्मचारियों की नजरों से बच जाने वाली गतिविधि ये प्रशिक्षित डॉग आसानी से भांप लेंगे और समय रहते आपराधिक गतिविधियों को भी नाकाम किया जा सकेगा।

-वरुण सिंगला, पुलिस अधीक्षक, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें