फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब आईबी के चार प्रोग्रामों पर प्रदेश के 20 स्कूलों में होगी पायलट प्रोजेक्ट स्टडी

Tue, 30 May 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। इंटरनेशनल बैकलॉरिएट (आईबी) की तर्ज पर प्रदेश के 20 स्कूलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर अंतरराष्ट्रीय मानकों पर स्टडी शुरू होगी। आईबी के चार पैटर्न प्रोग्रामों पर आधारित पायलट प्रोजेक्ट के दौरान एक प्रोग्राम के लिए प्रारंभिक पांच स्कूलों का चयन किया गया है। इस लिहाज से प्रदेश के 20 स्कूलों में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर बच्चों को शिक्षा मिलेगी।
विज्ञापन

आने वाले समय में प्रदेशभर के सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में भी बच्चों को हरियाणा बोर्ड से संबद्धता रखने वाले विद्यालय आईबी की तर्ज पर बच्चों की पढ़ाई आरंभ करा पाएंगे। इतना ही नहीं आईबी से हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के एमओयू के तहत आईबी हरियाणा बोर्ड के 30 रिसोर्स पर्सन मास्टर ट्रेनर के तौर पर भी विशेष रूप से प्रशिक्षित करेगा। इसके बाद ये मास्टर ट्रेनर हरियाणा के अन्य शिक्षकों को आईबी के चार मानकों पर आधारित शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के लिए प्रशिक्षित करेंगे।
इंटरनेशनल बैकलॉरिएट (आईबी) के चार प्रोग्राम हरियाणा विद्यालय अपनी शिक्षा प्रणाली में शामिल करेगा। इसमें पहला प्राइमरी प्रोग्राम, दूसरा मिडिल प्रोग्राम, तीसरा आईबी डिप्लोमा, जिसमें दसवीं और बारहवीं की डिप्लोमा शामिल हैं। चौथा आईबी कॅरिअर से संबंधित प्रोग्राम शामिल हैं। इसमें बच्चे को शिक्षा के साथ-साथ कॅरिअर से जुड़ी शिक्षा भी मिलेगी। प्रत्येक आईबी प्रोग्राम के लिए पांच स्कूलों का चयन हुआ है। इसमें एक प्रोग्राम से जुड़े विषय से संबंधित स्टडी कराई जाएगी। हरियाणा में फिलहाल आईबी बोर्ड से जुड़े चुनिंदा स्कूल ही हैं, जिनमें अंतर राष्ट्रीय मानकों पर बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। लेकिन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की इस पहल के बाद हरियाणा के सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में बच्चों को अंतर राष्ट्रीय मानकों पर शिक्षा देने का रास्ता भी खुल गया है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने आईबी बोर्ड से एमओयू साइन करने के बाद प्रदेश में पहली बार अंतर राष्ट्रीय मानकों पर बच्चों को शिक्षा दिलाने की शुरुआत की है। इससे आने वाले समय में प्रदेश के सरकारी और निजी दोनों ही विद्यालयों में अंतर राष्ट्रीय मानकों पर आधारित शिक्षा बच्चों को मिलेगी। शुरुआत में 30 रिसोर्स पर्सन भी आईबी से विशेष ट्रेनिंग लेंगे, जो बाद में अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे, ताकि वे अन्य विद्यालयों में भी बच्चों को उसी मानकों पर शिक्षा दे सकें।
विज्ञापन

-डॉ. वीपी यादव, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें