फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब नए भवन में लगेंगी नर्सिंग स्कूल की कक्षाएं, शिफ्ट होगा छात्रावास

Thu, 09 May 2024 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में नए छात्रावास परिसर का निरीक्षण करते डॉ. दशरथ कार्यवाहक पीएमओ। 
विज्ञापन
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल परिसर में अब नए भवन में नर्सिंग स्कूल की कक्षाएं लगेंगी। वहीं छात्रावास भी नए भवन में शिफ्ट होगा। दरअसल, नर्सिंग स्कूल का पुराना भवन वर्षों पहले कंडम घोषित हो चुका है। इसकी वजह से नर्सिंग छात्राओं को आवासीय सुविधा नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन

वहीं स्वास्थ्य महानिदेशालय के उच्चाधिकारियों के निरीक्षण के बाद अब नर्सिंग स्कूल को नए भवन की सौगात मिलेगी। वीरवार को प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. दशरथ राव ने नर्सिंग स्कूल के नए भवन का निरीक्षण कर यहां सुविधाओं का जायजा लिया। वहीं उन्होंने पुराने भवन में भी जाकर देखा।
भिवानी नर्सिंग स्कूल में एएनएम और जीएनएम की करीब 210 छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं। इन छात्राओं को अब नए भवन में स्कूल की कक्षाएं लगाने के साथ यहां हॉस्टल की सुविधा भी फिर से मिलना शुरू हो जाएगा, क्योंकि पुराने जर्जर भवन में हॉस्टल को काफी पहले ही खाली करा दिया था। इसके बाद से ही नर्सिंग छात्राएं पीजी में रह रही हैं।
विज्ञापन

प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. दशरथ राव ने बताया कि नर्सिंग स्कूल का नया भवन तैयार हो गया है। जल्द ही इसमें कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। नर्सिंग स्कूल की प्राचार्या बिमला रानी ने बताया कि नर्सिंग स्कूल के लिए नया भवन मिला है। अब नए भवन में ही नर्सिंग छात्राओं की कक्षाओं का संचालन होगा। पुराने भवन से सामान को भी शिफ्ट किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें