फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लोहारू में पुलिस के जासूसी स्टाफ की हुई तैनाती

Wed, 19 Apr 2023 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। अपराधों के नियंत्रण और अपराधियों पर पैनी निगाह रखने के लिए सक्रिय पुलिस के सीआईए स्टाफ से इतर जासूसी स्टाफ की लोहारू में तैनाती की गई है। कस्बे के बीचों बीच स्थित पुराना डीएसपी आफिस कार्यालय परिसर में पुलिस विभाग के अधिकारियों ने हवन में आहुति डालने के साथ कथित रूप से जिले का पहला डिटेक्टिव स्टाफ कार्यालय की शुरुआत की है।
विज्ञापन

कार्यालय की टीम लोहारू के साथ-साथ आसपास के इलाकों में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर बदमाशों पर पैनी निगाह रखेंगे और उनको सलाखों के पीछे भेजने का काम करेंगे। बुधवार को डीएसपी जगत सिंह मोर, थाना प्रभारी विद्यानंद, जासूसी विभाग के एसआई कृष्ण कुमार, एसआई प्रदीप कुमार के अलावा लोहारू व्यापार मंडल के प्रधान धनपत सैनी, महासचिव संजय खंडेलवाल, पूर्व प्रधान राधाकृष्ण, राजकुमार सहित अनेक पुलिसकर्मियों और डिटेक्टिव स्टाफ के लोगों ने यज्ञ में आहुति डालकर इस नए कार्यालय की शुरुआत की।
बता दें कि कई दशकों से लोहारू शहर के बीचों बीच एक किराए के भवन में डीएसपी कार्यालय चलता था। पुलिस थाना परिसर में नया डीएसपी कार्यालय बनने के साथ ही यह भवन खंडहर होने लगा था और इस पर भूमाफियाओं भी नजर टिकी हुई थी। लेकिन एक बार फिर यहां पुलिस का जासूसी विभाग कार्यालय खोला जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। व्यापार मंडल धनपत सैनी, संजय खंडेलवाल और सभी व्यापारियों ने इस कार्यालय के खोले जाने पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें