फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब हर शनिवार–रविवार वार्ड स्तर पर लगेगा खुला दरबार, मौके पर निपटेंगी नगर परिषद से संबंधित समस्याएं

विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय। 
विज्ञापन
भिवानी। अब नगर परिषद छुट्टी के दिन यानी हर शनिवार और रविवार को वार्ड स्तर पर खुला दरबार लगाकर लोगों की नगर परिषद से जुड़ी समस्याओं का मौके पर समाधान करेगी। इसी क्रम में रविवार सुबह नौ बजे सर्कुलर रोड स्थित चौधरी बंसीलाल पार्क में खुला दरबार आयोजित किया जाएगा जिसमें वार्ड 15, 16 और 17 के लोगों की समस्याएं सुनीं जाएंगी।खुले दरबार में शहर की स्वच्छता, सुंदरीकरण और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी। परिषद के चुने हुए प्रतिनिधि और कर्मचारी वार्ड स्तर पर पहुंचकर न केवल समस्याएं सुनेंगे बल्कि शहरवासियों से सुझाव भी लेंगे। परिषद का कहना है कि सुझावों के आधार पर शहर में और अधिक प्रभावी ढंग से काम किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद में कुल 31 वार्ड शामिल हैं और करीब ढाई लाख से अधिक आबादी इस शहरी दायरे में रहती है। इससे पहले नगर परिषद प्रॉपर्टी आईडी समेत अन्य कार्यों के लिए शिविर लगा चुकी है लेकिन अब पहली बार हर शनिवार और रविवार नियमित रूप से वार्ड स्तर पर खुला दरबार होगा। यहां नागरिक गली निर्माण, विकास कार्य, सुंदरीकरण और स्वच्छता से जुड़ी समस्याएं सीधे रख सकेंगे।
खुला दरबार में मौजूद नगर परिषद कर्मचारी संबंधित वार्डों में मौके पर जाकर मुआयना करेंगे और गली निर्माण से संबंधित कार्यों की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाले इस दरबार में नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि, संबंधित वार्डों के पार्षद तथा अन्य वार्डों के पार्षद भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन



350 से अधिक गलियों का निर्माण करा चुकी है नगर परिषद
शहर के विभिन्न वार्डों में अब तक 350 से अधिक गलियों का निर्माण नगर परिषद करा चुकी है। इसके बाद भी कई वार्डों में कच्ची गलियों के नए एस्टीमेट तैयार कराए जा रहे हैं जिन्हें टेंडर प्रक्रिया के बाद शीघ्र ही पक्का किया जाएगा। परिषद ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल उन्हीं वार्डों में गली निर्माण का कार्य किया जा रहा है जहां पानी की लाइनें और सीवरलाइन पहले से डाली गई हैं। जिन क्षेत्रों में यह सुविधाएं नहीं हैं वहां पहले इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा।


नगर परिषद द्वारा खुला दरबार कार्यक्रम के तहत चौधरी बंसीलाल पार्क में रविवार सुबह नौ बजे खुला दरबार लगाया जाएगा। जिसमें मैं खुद मौजूद रहूंगा और पार्षद भी शामिल होंगे। शहर की स्वच्छता, सुंदरीकरण और विकास को लेकर खुला दरबार में लोगों द्वारा मामले रखे जा सकेंगे। जिनका निदान कराया जाएगा और शहरवासियों से सुझाव भी लिए जाएंगे जिसके आधार पर शहर में और अधिक बेहतर ढंग से इस दिशा में काम किया जाएगा। खुला दरबार में वार्ड 15,16 और 17 के लोग पहुंचेंगे वहीं इन वार्डों के पार्षद भी मौजूद रहेंगे। – भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें