फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब टूटी सड़कों को मिलेगा पेचवर्क का मरहम

Sat, 19 Oct 2024 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अब टूटी सड़कों को पेचवर्क का मरहम मिलेगा। संबंधित सरकारी विभाग अपने अधीन आने वाली सड़कों की जल्द मरम्मत कराएंगे। हालांकि कुछ खस्ताहाल सड़कों के जीर्णोद्धार का काम भी जल्द शुरू होगा, क्योंकि इनके वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन

दरअसल बारिश के दौरान सड़कों के अंदर गड्ढे बन गए थे। जिनकी वजह से वाहन चालक हिचकोले खा रहे हैं। अब ऐसी सड़कों पर संबंधित विभाग वारंटी समय में ही संबंधित एजेंसी के माध्यम से पेचवर्क कराएगा। वहीं नगर परिषद भी शहर के अंदर सेक्टर 13 से भगत सिंह चौक के रास्ते का जीर्णोंद्धार का काम कराएगा। वहीं दिनोद रोड के भी जल्द टेंडर कराए जाएंगे। इनके बाद इन सड़कों का नवनिर्माण का काम भी जल्द शुरू होगा।
इस संबंध में नगर परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप ने बताया कि नगर परिषद की हद में आने वाली सड़कों के पेचवर्क के अलावा नवनिर्माण का काम भी जल्द शुरू होगा। इनके टेंडर की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें