फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब भिवानी से सीधे हरिद्वार के लिए दौड़ेगी रोडवेज की एक और बस

Thu, 01 Jun 2023 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अब भिवानी से सीधे हरिद्वार के लिए रोडवेज की एक और बस दौड़ेगी। इसके बाद भिवानी से तीर्थ स्थल हरिद्वार तक यात्रियों को दोहरी बस सेवा मिलेगी। इतना ही नहीं शहर में बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन तक सिटी बस सेवा आरंभ करने के लिए भी रोडवेज अधिकारी मंथन में जुटे हैं। इसके बाद एक या दो छोटी बस को शहर में चलाया जा सकता है।
विज्ञापन

पांच माह के अंतराल में डिपो को 61 नई बसें मिल चुकी हैं, जिसके बाद ग्रामीण रूटों के साथ लंबी दूरी के रूटों पर भी यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने में रोडवेज प्रशासन लगा है। भिवानी डिपो में अब तोशाम सब डिपो के बाद लोहारू सब डिपो भी शामिल हो गया है। लोहारू सब डिपो में 45 और तोशाम सब डिपो में 44 रोडवेज बसें शामिल हैं। इसके अलावा भिवानी बस स्टैंड से 141 बसों का संचालन हो रहा है। हाल ही में टाटा मॉडल की 30 नई बसें भिवानी डिपो में शामिल हुई हैं, इसके बाद लेलैंड मॉडल की 21 नई बसें भी आईं हैं। इसके अलावा आयशर कंपनी की 10 मिनी बसें भी भिवानी डिपो को मिली हैं, जबकि नौ नई बसें अभी डिपो में जल्द ही शामिल होने जा रही हैं। इस लिहाज से फिलहाल डिपो के पास 230 बसों का संचालन हो रहा है। डिपो में नई बसों को लंबी दूरी के रूटों पर दौड़ाया जा रहा है।
मानसून से पहले बढ़ रही हरिद्वार के यात्रियों की डिमांड
रोडवेज प्रशासन ने धार्मिक स्थल हरिद्वार तक भिवानी से सीधी बस सेवा की डिमांड को देखते हुए एक और बस चलाने का निर्णय लिया है। भिवानी से हरिद्वार के लिए एक बस भिवानी बस स्टैंड से सुबह नौ बजे रवाना होती है जो वाया मुज्जफरनगर होते हुए शाम पौने छह बजे हरिद्वार पहुंचती है। रात्रि ठहराव इस बस का हरिद्वार में ही होता है फिर अगले दिन वहां से यात्रियों को लेकर वापस आती है। अब इस रूट पर दूसरी बस सेवा आरंभ होने से रोजाना ही यात्री भिवानी से हरिद्वार और हरिद्वार से भिवानी आ जा सकेंगे। ये बस पानीपत, मुज्जफरनगर, रूडक़ी, शामली होते हुए हरिद्वार तक जाएगी।
विज्ञापन

शहर में घूमने का ऑटो व ई-रिक्शा में 20 रुपये किराया, बस में होगा दस में सफर
शहर के अंदर एक जगह से दूसरी जगह तक ऑटो व ई रिक्शा में किराया 20 रुपये वसूला जा रहा है। जबकि बस में सफर का सिर्फ दस रुपये किराया लगेगा। हालांकि रोडवेज प्रशासन इस किराये को बढ़ा और घटाने के बारे में भी विचार कर रहा है। लेकिन रोडवेज की सिटी बस का सफर ऑटो और ई रिक्शा से फिर भी सस्ता ही रहेगा। रोडवेज के इस कदम से राजस्व भी मिलेगा। वहीं यात्रियों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी। रोडवेज बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन तक की एक सिटी बस सेवा जल्द ही शुरुआत कर सकता है।
सिटी बस सेवा को शुरू किए जाने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा करेंगे और बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन तक एक बस चलाकर जल्द शुरुआत करेंगे। भिवानी से सीधे हरिद्वार के लिए भी रोडवेज की एक और बस सेवा की शुरुआत जून के प्रथम सप्ताह में करा दी जाएगी। इससे धार्मिक स्थल तक जाने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

- डॉ. नेत्रपाल खत्री, महाप्रबंधक, भिवानी डिपो, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें