फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: वैश्य महाविद्यालय और इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के बीच हुआ एमओयू

Thu, 01 Jun 2023 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
साइन किए गए एमओयू को प्रदर्शित करते वैश्य कॉलेज और इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी के अधिकारी।
विज्ञापन
भिवानी। वैश्य महाविद्यालय भिवानी और इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर रेवाड़ी के बीच समझौता (एमओयू) साइन किया गया। समझौते के अनुसार दोनों संस्थान एक साथ मिलकर एक-दूसरे संस्थान के शिक्षक वर्ग, गैर शिक्षक वर्ग और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के कुलपति डॉ. जेपी यादव ने कहा कि दोनों संस्थानों के बीच हुए समझौते का मुख्य उद्देश्य शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोगात्मक आधार पर मिलकर कार्य करना है। समझौते के बाद दोनों संस्थान मिलकर ज्ञान का प्रसार, बाह्य-भित्ति अध्ययन और विस्तार सेवाओं का आयोजन और संचालन करेंगे।
एमओयू करने वाली सहयोगी संस्थान वैश्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने कहा कि यह समझौता दोनों संस्थानों के स्टाफ एवं विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगा। इससे विद्यार्थियों को एक दूसरे संस्थान से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग से स्टाफ एवं विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान करना ही हमारे संस्थान का मूल उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि यह समझौता 5 वर्षों की अवधि के लिए किया गया है। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. प्रमोद भारद्वाज ने समझौते पर कहा कि दोनों संस्थान अकादमिक और बौद्धिक विषयों पर एक दूसरे के मार्गदर्शक का काम करेंगे। इस अवसर पर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. जेपी यादव, वैश्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, रजिस्ट्रार डॉ. प्रमोद भारद्वाज, प्राध्यापक डॉ. नरेंद्र सिंह, मंजू परुथी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें