फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब 30 अगस्त तक होंगे आईटीआई में दाखिले

Sun, 24 Aug 2025 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर में ​स्थित राजकीय आईटीआई का मुख्य द्वार। 
विज्ञापन
भिवानी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में नए सत्र के दाखिलों की अंतिम तिथि 30 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। अब ऐसे विद्यार्थी जो किसी कारणवश दाखिला प्रक्रिया से वंचित रह गए थे उनके पास प्रवेश का अंतिम अवसर है। 30 अगस्त तक प्रतिदिन संस्थान स्तर पर पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर ऑन द स्पॉट दाखिला लिया जा सकता है।
विज्ञापन

दरअसल, नए सत्र के लिए राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। ऑनलाइन व फिजिकल काउंसिलिंग के बाद भी शहर की राजकीय आईटीआई की विभिन्न ट्रेडों में 126 सीटें खाली पड़ी हुई हैं। सीटें रिक्त रहने पर विभाग ने दाखिला तिथि 22 अगस्त से बढ़ाकर 30 अगस्त कर दी है। दाखिला नए और पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर संस्थान स्तर पर किया जाएगा जिसमें किसी भी तरह का आरक्षण लागू नहीं होगा।
विद्यार्थियों को 30 अगस्त दोपहर 12 बजे तक संबंधित संस्थान में अपना मेरिट कार्ड जमा करवाना होगा। साथ ही मूल प्रमाणपत्र और फीस ऑनलाइन जमा करवाकर संस्थान में शारीरिक रूप से उपस्थित होना अनिवार्य है। विद्यार्थी मेरिट कार्ड दाखिला पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं रिक्त सीटों की जानकारी भी पोर्टल पर उपलब्ध है। इसके बाद नियमित कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। दाखिला प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ाने संबंधी पत्र निदेशालय द्वारा सभी आईटीआई प्राचार्यों को भेजा गया है।
विज्ञापन


आईटीआई में दाखिला लेने के फायदे
आईटीआई से कोर्स करने के बाद रोजगार के अवसर बढ़ जाते हैं। सरकारी, अर्ध-सरकारी और निजी क्षेत्रों में रेलवे, सेना और विभिन्न बड़ी कंपनियों में नौकरी का मार्ग खुलता है। इसके अलावा विद्यार्थी अपना व्यवसाय शुरू करने या आगे डिप्लोमा व डिग्री कोर्स भी कर सकते हैं। कई बड़ी निजी कंपनियां आईटीआई पास उम्मीदवारों को नियुक्त करती हैं।


आईटीआई में दाखिलों की अंतिम तिथि 30 अगस्त तक बढ़ाई गई है। ऐसे में विद्यार्थियों के पास दाखिला लेने का सुनहरा अवसर है। शहर की राजकीय आईटीआई में 126 सीटें खाली हैं। आईटीआई से विद्यार्थी कोर्स करके आसानी से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। -वेद प्रकाश, दाखिला नोडल अधिकारी, राजकीय आईटीआई भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें