फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब लोहारू के जलतरंग भवन में बनेंगे पांच वर्ष के बच्चों के आधार कार्ड

Wed, 21 May 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
लोहारू में नए आधार सेंटर की शुरुआत के मौके पर नपा चेयरमैन बंटी तायल, नपा सचिव तेजपाल व पार्षद 
विज्ञापन
लोहारू। पांच वर्ष तक बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए अब लोहारू के लोगों को दूर नहीं भटकना पड़ेगा। नगर पालिका सचिव तेजपाल सिंह, वार्ड पार्षदों और नगर पालिका प्रधान प्रदीप तायल की मौजूदगी में बुधवार को लोहारू के जलतरंग भवन आधार कार्ड सेंटर का शुभारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन

नपा प्रधान बंटी तायल और नपा सचिव तेजपाल सिंह ने कहा कि अब लोहारू शहर और आसपास के लोग स्थानीय स्तर पर ही अपने पांच वर्ष तक बच्चों के आधार कार्ड बनवा सकेंगे। बता दें कि शहर के पार्षदों व समस्या समाधान संगठन के प्रदीप सैनी ने हाउस की बैठक में इस मुद्दे को उठाया था। आधार सेंटर शुरू होने से इलाके के लोगों को काफी लाभ होगा।

दरअसल, लोहारू के जलतरंग भवन में पहले भी आधार सेंटर चलता था। लेकिन पिछले काफी महीनों से यह आधार सेंटर बंद कर दिया गया था और लोहारू शहर व आसपास के लोगों को अपने पांच वर्ष तक के बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए 60 किलोमीटर दूर भिवानी के चक्कर लगाने पड़ते थे। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए शहर के सभी 14 वार्डाें के पार्षदों ने एक पखवाड़ा पहले हाउस की बैठक में इस समस्या को उठाया था।
विज्ञापन

वहीं चार दिन पहले समस्या समाधान संगठन के प्रदीप सैनी ने इस समस्या को लेकर एसडीएम लोहारू को ज्ञापन प्रेषित किया था। इसके बाद प्रशासन और सरकार ने संज्ञान लेते हुए लोहारू के जलतरंग भवन में दोबारा आधार सेंटर शुरू करने निर्णय लिया। आधार सेंटर संचालक विक्रम और बिट्टू ने कहा कि यहां पांच वर्ष तक के बच्चों के आधार कार्ड नए बनाए जाएंगे तथा कोई भी व्यक्ति अपना आधार अपडेट करवा सकेगा। शहर के लोगों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें