फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब नगर परिषद के 60 कर्मचारी घर-घर जाकर करेंगे प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित

Tue, 09 Jul 2024 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अब नगर परिषद के 60 कर्मचारी घर-घर जाकर शहरवासियों की प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापन का कार्य करेंगे। प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापन करवाने पर नागरिकों को चालू वित्त वर्ष में प्रॉपर्टी टैक्स पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी।
विज्ञापन

अब तक जिले की 82 हजार प्रॉपर्टी आईडी में से 14 हजार प्रॉपर्टी धारकों की प्रॉपर्टी स्वयं सत्यापित की जा चुकी है। प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापन करवाने पर प्रॉपर्टी आईडी से किसी भी तरह की कोई छेड़छाड़ संभव नहीं है। साथ ही प्रॉपर्टी आईडी स्वयं करवाने पर सरकार की ओर से चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ भी मिलेगा।
दरअसल, हरियाणा सरकार की ओर से शहरी दायरे की प्रॉपर्टी आईडी के स्वयं सत्यापन कार्य करवाया जा रहा है। इसके लिए नगर परिषद कार्यालय की ओर से चुनाव से पहले शहर के वार्डों में कैंप लगाकर प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापन का कार्य करवाया था। उस समय कर्मचारियों द्वारा शहर की 82 हजार प्रॉपर्टी आईडी में से लगभग 14 हजार प्रॉपर्टी धारकों की प्रॉपर्टी आईडी का स्वयं सत्यापन कार्य किया गया था। इसके बाद अब नगर परिषद की ओर से फिर से शहरवासियों की प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापन का कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए नगर परिषद द्वारा 60 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें नगर परिषद के 15 अधिकारी ग्रुप डी के 45 कर्मचारियों के साथ घर-घर जाकर शहरवासियों की प्रॉपर्टी आईडी के स्वयं सत्यापन का कार्य करेंगे। प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित करवाने पर सरकार की योजनाओं के साथ-साथ चालू वित्त वर्ष के दौरान प्रॉपर्टी टैक्स भरने पर 10 फीसदी की छूट दी जाएगी। स्वयं सत्यापित प्रॉपर्टी आईडी पर टैक्स में 10 फीसदी की छूट 31 जुलाई तक दी जाएगी। उसके बाद टैक्स में कोई छूट नहीं दी जाएगी। संवाद
ये मिलेगा स्वयं सत्यापन का फायदा

नगर परिषद के रिकॉर्ड में दर्ज संपत्ति की अगर पीआईडी दुरुस्त कराने के लिए शहरवासी स्वयं सत्यापन कराते हैं तो इसका कई तरह से लाभ मिलेगा। एक लाभ तो यह होगा कि अगर उस संपत्ति पर कोई टैक्स बकाया है तो उसे छूट के साथ जमा कराया जा सकेगा। जबकि संपत्ति में अगर मालिक का नाम दुरुस्त है तो उसे खरीदने और बिक्री करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। भविष्य में उस संपत्ति के रिकॉर्ड से कोई भी अनजान व्यक्ति किसी तरह की छेड़छाड़ या गलत तरीके से कोई बदलाव नहीं करा पाएगा। स्वयं सत्यापन के बाद उस संपत्ति का नगर परिषद के रिकार्ड में ब्योरा बिल्कुल अपडेट और दुरुस्त होगा। इससे उसे संपत्ति का मालिक कभी भी कहीं पर भी ऑनलाइन देख पाएगा और असेसमेंट भी ऑनलाइन निकलवा पाएगा। वहीं सरकार द्वारा समय-समय पर चलाई जानी वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ भी मिलेगा।
नगर परिषद के कर्मचारी घर-घर जाकर प्रॉपर्टी स्वयं सत्यापन का कार्य करा रहे हैं। इससे नगर परिषद का राजस्व में भी बढ़ोतरी हो रही है। शहरवासियों से भी आह्वान किया जा रहा है कि वे अपने प्रॉपर्टी का स्वयं सत्यापन कराए, इसके बाद उनकी प्रॉपर्टी आईडी में कोई भी गलत तरीके से किसी भी तरह का बदलाव या छेड़छाड़ नहीं कर पाएगा। जबकि प्रॉपर्टी का नगर परिषद में भी टैक्स और रिकाॅर्ड अपडेट रहेगा।
विज्ञापन

- भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें