फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब जिले में 39 गांव होंगे एलईडी स्ट्रीट लाइटों की दूधिया रोशनी से जगमग

Wed, 15 Nov 2023 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी।
विज्ञापन

अब जिले के 39 गांवों की फिरनी दूधिया रोशनी रोशनी से जगमग होंगी। जबकि स्ट्रीट लाइटों के संचालन के लिए ग्राम पंचायतों को अलग से बिजली कनेक्शन लेकर इसके बिल का भी भुगतान करना होगा।
5.89 करोड़ रुपये के बजट से ग्राम पंचायतों की फिरनी पर हर 50 मीटर दूरी पर एक स्ट्रीट पोल और स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। 90 वाॅट की सूर्या कंपनी की एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने वाली एजेंसी को ही पांच साल तक वारंटी के तहत इसका रखरखाव भी करना होगा। इस अवधि के दौरान अगर स्ट्रीट लाइटों में कोई खराबी आती है तो उसे तत्काल प्रभाव से बिना किसी शुल्क के बदलना होगा।
विज्ञापन

इसके लिए भिवानी जिले के सभी सात खंडों में 39 गांवों का चयन किया है। इन गांवों की फिरनी यानी गांव के चारों तरह के बाहरी रास्तों पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। एलईडी स्ट्रीट लाइट अब तक शहरी दायरे की सड़कों पर ही लगाई जाती रही हैं, मगर अब गांव के सुनसान बाहरी हिस्सों के रास्तों पर भी पहली बार लाइट लगेंगी।
इससे रात के समय गांवों में आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगेगा। वहीं असामाजिक तत्वों की निगरानी भी बढ़ेगी। सबसे अहम सर्दियों के दौरान चोरी की वारदातों में भी कमी आएगी। गांवों के ये रास्ते सुनसान और अंधेरे से घिरे रहते हैं। जहां रात के समय घना अंधेरा होने की वजह से आना जाना भी ग्रामीण पसंद नहीं करते। मगर स्ट्रीट लाइट लगने से देर रात तक इन रास्तों पर आवागमन में कोई परेशानी नहीं होगी। संवाद


इन गांवों की फिरनी होगी स्ट्रीट लाइटों से जगमग
बवानीखेड़ा खंड के गांव बलियाली, बड़सी, पूर, लोहारी जाटू और भिवानी खंड के गांव प्रेमनगर, दिनोद, चांग, तिगड़ाना, बामला, देवसर, धनाना, कलिंगा, खरककलां, बापोड़ा में लाइटें लगेंगी। वहीं बहल खंड के गांव बहल, मंढोलीकलां, चहड़कलां, बिधनोई, पातवान और कैरू खंड के गांव कैरू प्रथम, कैरू द्वितीय, लोहानी, देवराला, सुंगरपुर में लाइटें लगेंगी। इस प्रकार लोहारू खंड के गांव सिंघानी, सोहासड़ा, ढिगावा जाटान, खरकड़ी, कुडल, सिवानी खंड के बड़वा, गुरेरा, मंढोली खुर्द, बिधवान, नलोई और तोशाम खंड के गांव तोशाम, खानक, संडवा, ढाणीमाहू, सागवान शामिल हैं।
पंचायत फंड से होगा बिजली बिल का भुगतान
ग्राम पंचायतों क फिरनी पर लगने वाली स्ट्रीट लाइटों पर खर्च होने वाली बिजली का भुगतान पंचायत फंड से किया जाएगा। शुरुआत में बड़ी पंचायतों को ही इस योजना में शामिल किया है। इनके पास खुद का अच्छा खासा बजट भी है। पंचायत फंड से ही हर माह बिजली बिल भुगतान ग्राम पंचायतें करेंगी। इसके लिए किसी से अनुमति की जरूरत भी नहीं होगी। ग्राम पंचायत बिजली निगम के समक्ष अलग से स्ट्रीट लाइट बिजली कनेक्शन लेगी। पूरे स्ट्रीट लाइट चैनल पर एक बिजली मीटर लगाया जाएगा। इन गांवों में स्ट्रीट लाइटों का फायदा इसलिए भी होगा क्योंकि ये गांव निगम की जगमग योजना के तहत चौबीसों घंटे बिजली आपूर्ति के दायरे में भी आ चुके हैं। इससे बिजली गुल रहने का भी संकट नहीं होगा।
विज्ञापन


भिवानी जिले के सभी सात खंडों में 39 गांवों में पंचायती राज विभाग की तरफ से फिरनी पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इसके वर्क ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं। कंपनी ने कई गांवों में काम भी शुरू कर दिया है। स्ट्रीट लाइटों का रखरखाव इंस्टॉल करने वाली एजेंसी ही पांच साल तक इसका रखरखाव का जिम्मा भी संभालेगी। गांव की फिरनी पर स्ट्रीट लाइट लगने के बाद गांवों में आपराधिक वारदातों में कमी आएगी।
-संभव जैन, कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज तकनीकी विंग भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें