फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अब 4 लाख 49 हजार नई स्ट्रीट लाइटों से जगमग होंगे प्रदेश के 22 जिले, पांच साल की होगी वारंटी

Thu, 01 Jun 2023 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संजय वर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

स्ट्रीट लाइट आपूर्ति के लिए बजाज इलेक्ट्रिकल और सूर्या रोशनी कंपनियों को अलग-अलग  जिले अलॉट किए गए हैं। हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने सभी जिलों के लिए नई स्ट्रीट लाइटों का कोटा अलॉट किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के 22 जिले अब 4,49,387 नई स्ट्रीट लाइटों से जगमग होंगे। हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए नई स्ट्रीट लाइटों के लिए दो अधिकृत कंपनियों को आपूर्ति का जिम्मा सौंपा है। इसके साथ ही जिला वार नई स्ट्रीट लाइटों का कोटा भी निर्धारित कर दिया है। जिसकी आपूर्ति संबंधित कंपनी अपने जिलों में जल्द ही कराएंगी। इन स्ट्रीट लाइटों की पांच साल की वारंटी भी रहेगी। पांच साल तक खराब होने पर स्ट्रीट लाइट को बदला जाएगा।
विज्ञापन


हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने प्रदेश भर के 22 जिलों में नई स्ट्रीट लाइटों का कोटा अलॉट करने के साथ-साथ दो अधिकृत कंपनियां भी निर्धारित कर दी हैं। ये अधिकृत कंपनियां सरकार के पैनल पर ली गई हैं, जिनमें बजाज इलेक्ट्रिक और सूर्या रोशनी लिमिटेड को शामिल किया गया है।

 

ये दोनों ही कंपनियां अपने-अपने अलॉट हुए जिलों में निर्धारित वाट की निर्धारित रेट पर अलॉट की गईं नई स्ट्रीट लाइटें उपलब्ध कराएंगी। अकेले भिवानी जिले के हिस्से 32 हजार 73 स्ट्रीट लाइटें आई हैं। संवाद

स्ट्रीट लाइट - संख्या- रेट प्रति स्ट्रीट लाइट

  • 20 वाट- 50 हजार- 1144.84
  • 36 वाट- 44 हजार- 2209.31
  • 45 वाट- 40 हजार- 2694.41
  • 60 वाट- 18 हजार- 3714.36
  • 72 वाट- 18 हजार- 4286.76
  • 90 वाट- 18 हजार- 5526.43
  • 120 वाट- छह हजार- 7424.08
  • 150 वाट- चार हजार- 9077.74
  • 200 वाट- दो हजार- 13587.70
विज्ञापन

ये जिले सूर्या रोशनी लिमिटेड कंपनी को हुए अलाॅट
जिला- स्ट्रीट लाइट संख्या
  • पंचकूला- 24623
  • यमुनानगर- 42408
  • अंबाला- 32336
  • करनाल- 8811
  • कुरुक्षेत्र- 1370
  • फरीदाबाद- 20879
  • पलवल- 34874
  • नूंह- 8090
  • गुरुग्राम- 14522
  • रेवाड़ी- 4277
  • महेंद्रगढ़- 18445
  • झज्जर- 13673
  • पानीपत- 19776
  • कुल- 254085

बजाज इलेक्ट्रिकल को अलॉट हुए ये जिले व स्ट्रीट लाइट
  • रोहतक- 32929
  • जींद- 23780
  • कैथल- 23197
  • फतेहाबाद- 17740
  • हिसार- 6434
  • सिरसा- 18206
  • भिवानी- 32073
  • सोनीपत- 36493
  • दादरी- 4450
  • कुल- 195302 

हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से स्ट्रीट लाइटों और निर्धारित कंपनियों के संबंध निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें भिवानी के लिए भी स्ट्रीट लाइटें आवंटित हुई हैं। जल्द ही नई स्ट्रीट लाइटों की आपूर्ति भी हो जाएगी। -जसवंत सिंह, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें