फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रिहर्सल में अनुपस्थित रहने पर 13 अधिकारियों को नोटिस

Sun, 22 Sep 2024 04:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। विधानसभा चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारियों, वैकल्पिक पीठासीन अधिकारियों व पोलिंग अधिकारियों की रिहर्सल करवाई गई। रिहर्सल में दो पीठासीन अधिकारी, 11 वैकल्पिक पीठासीन अधिकारी व पोलिंग अधिकारी अनुपस्थित थे जिनको नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि अनुपस्थित कर्मियों से नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने व आगामी रिहर्सल में नहीं आने पर संबंधित विभाग को अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। साथ ही चुनावी ड्यूटी से गैर हाजिर रहने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार को चौ. बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय में पीठासीन अधिकारियों, वैकल्पिक पीठासीन अधिकारियों व पोलिंग अधिकारियों की रिहर्सल हुई। रिहर्सल में चुनावी कर्मियों को चुनाव कार्यक्रम की विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में आवश्यक जानकारियां व प्रशिक्षण दिया गया। रिहर्सल के दौरान तोशाम विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी व उपमंडल अधिकारी डॉ. अशवीर नैन ने चुनावी कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने चुनाव कर्मियों को सामान लेने से सामान जमा करवाने तक की प्रक्रिया, सभी फॉर्म्स भरने, इवीएम के बारे में बारीकी से बताया। चुनावी कर्मियों को विभिन्न चुनाव प्रक्रियाओं बारे आवश्यक जानकारियां व दिशा-निर्देश भी दिए। रिहर्सल के दौरान कुछ पीठासीन अधिकारियों, वैकल्पिक पीठासीन अधिकारियों व पोलिंग अधिकारियों की अनुपस्थिति को रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम डॉ अशवीर नैन ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। रिहर्सल के दौरान अनुपस्थित पाए गए पीठासीन अधिकारियों, वैकल्पिक पीठासीन अधिकारियों व पोलिंग अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें