फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नागरिक अस्पताल की व्यवस्था पंगु, दिव्यांगों के शौचालय में लगी सामान्य सीट

Sun, 04 Feb 2024 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी शहर के नागरिक अस्पताल में ​स्थित दिव्यांग शौचालय। 
विज्ञापन
राहुल तंवर
विज्ञापन

भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल में दस वार्ड और ओपीडी समेत विभिन्न टेस्टिंग लैब, ऑपरेशन थिएटर सहित पूरा परिसर करीब दस एकड़ क्षेत्र में फैला है, लेकिन दिव्यांगों के उपयोग लायक एक भी शौचालय नहीं है। दिव्यांगों के लिए केवल नाम का शौचालय है, इसके अंदर सामान्य लोगों के इस्तेमाल योग्य सीट ही लगी है। इस कारण दिव्यांग मरीजों और दिव्यांग तीमारदारों की दिक्कतें बढ़ गईं हैं।
जिला नागरिक अस्पताल का मकान 1970 के दशक में बना था, तब से यहां दिव्यांगों के लिए अलग से सुविधा युक्त शौचालय तक नहीं है। फिलहाल नागरिक अस्पताल को मेडिकल कॉलेज का हिस्सा बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है। इसके बावजूद यहां दिव्यांग मरीजों के लिए सुविधा नहीं बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

तैयार किए गए हिस्सों में भी दिव्यांग मरीजों का ध्यान नहीं रखा गया है जबकि जिला नागरिक अस्पताल परिसर में 12 से अधिक शौचालय बने हैं लेकिन इन सभी में सामान्य सीट लगी हैं। यहां दिव्यांगों का मेडिकल कराने के लिए हर माह मेडिकल बोर्ड भी बैठता है, जहां जिले भर के दिव्यांग मेडिकल के लिए आते हैं। सामान्य लोगों के शौचालय का प्रयोग करने में उन्हें परेशानी हो रही है। संवाद
वर्सन:::::
हरियाणा सरकार दिव्यांगजनों के लिए अनेक सुविधाएं देने का दावा कर रही है लेकिन भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल में दिव्यांग मरीजों और दिव्यांगजनों के लिए कोई शौचालय नहीं है। दिव्यांगजनों के शौचालय में ऊंची सीट होनी चाहिए। यहां दिव्यांगजन के शौचालय का सिर्फ नाम लिखा गया है, इनके अंदर सामान्य लोगों के इस्तेमाल की सीटें लगाई गईं हैं। इसके लिए दिव्यांगजन जल्द ही अस्पताल प्रशासन को भी शिकायत देंगे और दिव्यांगों के लिए अलग से सुविधा युक्त शौचालय विकसित करने की मांग रखेंगे। -एडवोकेट सुनील पंवार, प्रधान प्रतिनिधि, ऑल हरियाणा दिव्यांग अधिकार संघर्ष समिति।


शौचालयों में सफाई की भी अनदेखी
जिला नागरिक अस्पताल के शौचालयों की सफाई की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में अधिकतर लोग तो यहां चाहकर भी शौचालय का इस्तेमाल नहीं कर पाते। क्योंकि शौचालयों में न पानी का प्रबंध है और न ही सफाई की कोई व्यवस्था। कई शौचालयों के अंदर तो टोंटियां ही गायब हैं। सभी शौचालयों की नियमित सफाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

वर्सन::::
जिला नागरिक अस्पताल में आजकल जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। दिव्यांगजनों के लिए अलग से शौचालयों की व्यवस्था जल्द कराई जाएगी। - डॉ. एडमिन, पीएमएस, जिला नागरिक अस्पताल, भिवानी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें