फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला बिजली मिस्त्री का शव

Wed, 03 Feb 2016 12:57 AM IST
भिवानी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बीटीएम चौक पर किराये के मकान में रहने वाले बिजली मिस्त्री का शव फंदे पर लटकता मिला। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिवानी में लाया गया।
विज्ञापन

मामला सोमवार सायं करीब पांच बजे का है। बीटीएम चौक पर किराये के मकान में रहने वाले करीब 24 वर्षीय युवक विनय का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सायं को मकान मालिक छत पर गया तो खिड़की से देखने पर युवक फंदे पर लटका मिला। मकान मालिक ने इसकी सूचना टीआईटी चौकी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शिव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लेकर आई। जांच में सामने आया कि मूलरूप से पैंतावास वासी विनय का परिवार फिलहाल सेवानगर में रहता है। करीब एक महीने पहले विनय अपने माता-पिता से अलग बीटीएम चौक पर किराये पर कमरा लेकर रहने लगा। मंगलवार को उसने फंदा लगा लिया। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। मामले में टीआईटी चौकी इंचार्ज हरिवल्लभ ने बताया कि मामले में अभी किसी के बयान नहीं हुए है। बुधवार सुबह परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें