फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आज से चार दिन सभी तहसील कार्यालयों में नहीं होंगे भूमि से जुड़े कोई भी काम, पोर्टल रहेगा बंद

Fri, 14 Jun 2024 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी तहसील में रजिस्ट्री से संबंधित काम काज करवाते नागरिक।
विज्ञापन
भिवानी। अब चार दिन सभी तहसील कार्यालयों में भूमि से जुड़े कोई काम नहीं होंगे, क्योंकि पोर्टल में तकनीकी अपग्रेड और रखरखाव का काम चल रहा है। 14 जून की शाम छह बजे से लेकर 17 जून की रात 11 बजे तक पोर्टल बंद रहेगा। इस अवधि के दौरान तहसील कार्यालयों में भूमि की जमाबंदी, फरद, नकल, रजिस्ट्री टोकन सहित अन्य ऑनलाइन ई-भूमि पोर्टल से जुड़े कामकाज पूरी तरह से ठप रहेंगे। इसका नोटिफिकेशन भी वेबसाइट पर दर्शाया जा चुका है।
विज्ञापन

तहसील कार्यालयों में रोजाना ही करीब ढाई सौ रजिस्ट्री के टोकन कटते हैं, इसी तरह लोहारू, बवानीखेड़ा तोशाम तहसील कार्यालय में भी कामकाज पूरी तरह से ठप रहेगा। पोर्टल बंद होने से न तो संपत्तियों के पंजीकरण का टोकन बुक होगा और न ही इंतकाल, फरद, जमाबंदी की नकल ऑनलाइन निकाली जा सकेगी। पोर्टल 14 जून शाम 6 बजे से 17 जून रात 11 बजे तक बंद रहेगा। लोगों की सुविधा के लिए पोर्टल पर यह सूचना दो दिन पहले ही दर्शा दी गई है।
विभाग की ओर से पोर्टल बंद रखने का कारण निर्धारित रखरखाव बताया गया है। इस वजह से विभाग की ऑनलाइन सेवाएं चार दिन उपलब्ध नहीं होगी। रजिस्ट्री करवाने से पहले संपत्ति मालिक को ऑनलाइन पोर्टल से टोकन लेना होता है। ऐसे में पोर्टल बंद होने के कारण ऑनलाइन कार्य नहीं होंगे।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह पोर्टल मुख्यालय से ही संचालित होता है। इसी पोर्टल में सभी जिलों का रिकाॅर्ड होता है। नियमित रखरखाव के लिए पोर्टल को अपडेट किया जा रहा है। इससे पोर्टल चार दिन बंद रहेगा। हालांकि इसके लिए लोगों को पहले ही सूचित किया जा रहा है। इससे लोग पहले ही जरूरी कार्य निपटा लें या बिना जानकारी के तहसील के चक्कर लगाकर परेशान न हो।
तहसील कार्यालय में ढाई सौ तो जिला मुख्यालय पर भूमि से जुड़े कार्याें के लिए पहुंच रहे एक हजार लोग
भिवानी तहसील सहित बवानीखेड़ा, तोशाम, लोहारू में रोजाना ही भूमि के कार्याें के लिए काफी लोग आते हैं। जिला मुख्यालय की तहसील पर रोजाना ही करीब एक हजार से ज्यादा लोग आते हैं, जबकि तहसील कार्यालयों में भी प्रत्येक में करीब ढाई सौ लोग भूमि संबंधी कार्याें के लिए पहुंच रहे हैं। इसमें अधिकांश तो भूमि के ऑनलाइन रिकार्ड से जुड़े दस्तावेज लेने आते हैं, जबकि 50 से 60 मामलों में लोग ऑनलाइन रजिस्ट्री कराने आते हैं।
मुख्यालय की ओर से जमाबंदी पोर्टल चार दिन के लिए बंद किया गया है। नियमित रखरखाव के लिए पोर्टल को अपडेट किया जा रहा है। इसके लिए लोगों को पहले से ही सूचित किया जा रहा है। इससे आमजन को परेशानी न हो। पोर्टल 14 जून शाम 6 बजे से 17 जून रात 11 बजे तक बंद रहेगा।
विज्ञापन

- अजय कुमार, तहसीलदार, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें