भिवानी। जनस्वास्थ्य विभाग को नहर से जरूरत का 60 फीसदी ही पानी मिला है। यानी 40 दिनों के लिए विभाग के पास जरूरत का 60 फीसदी ही पानी है। नहरी विभाग के अधिकारियों का साफ तर्क है कि यमुना में ही पानी बहुत कम है, कहां से मिले पानी। ऐसे में अब जनस्वास्थ्य विभाग ने पानी की कटौती की तैयारी कर ली है।
बीते शनिवार को नहर में पानी आया था। बुधवार को पानी बंद हो गया है। मंगलवार को ही पानी बंद कर दिया गया था मगर डीसी के निर्देश पर कुछ अतिरिक्त पानी दिया गया। अतिरिक्त दिन के बावजूद कम पानी आने के कारण जनस्वास्थ्य विभाग के टैंकों में जरूरत का 60 फीसदी के करीब ही पानी जमा हो पाया। अब विभाग अधिकारी इस 60 फीसदी पानी को ही 40 दिन तक चलाने की योजना बना रहे है। ऐसे में पानी की कटौती तय है। मगर अधिकारियों के समक्ष समस्या है कि लोगों को न्यूनतम पानी भी देना जरूरी है ताकि उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा किया जा सके। ज्यादा समस्या जलघर नंबर एक पर आएगी। यहां से आधे से ज्यादा शहर जुड़ा है और यहां पानी मिला है महज 50 फीसदी।
यह है पानी का हाल
जलघर क्षमता जरूरत प्राप्त पानी
जलघर नंबर 01 21एमएलडी 71 फीट 50 प्रतिशत
जलघर नंबर 02 19 एमएलडी 84 फीट 70 प्रतिशत
जलघर नंबर 03 20 एमएलडी 30 फीट 50 प्रतिशत
वर्जन::::
पूरा पानी नहीं मिला है। करीब 60 फीसदी पानी मिला है। अब इसी में काम चलाना होगा। कटौती की जाएगी। इसके लिए प्लानिंग बनाई जा रही है।
संजीव त्यागी, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग
यमुना में ही पानी, कहां से मिले
वर्जन:::
यमुना में करीब एक चौथाई पानी आया है। ऐसे में पानी कम मिला है। हमने तालाबों में भी पानी देने का प्रयास किया है। अब तो जो मिला है, उसी में काम चलाना होगा।
एसडी शर्मा, एसई, सिंचाई विभाग