फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी अमेरिका से कोई ट्रेड डील नहीं हुई : गिरिराज सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि अभी तक भारत और अमेरिका के बीच कोई ट्रेड डील नहीं हुई है। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर यह साबित कर दें कि डील हो गई है, तो वे राजनीति छोड़ देंगे। गिरिराज ने आरोप लगाया कि गांधी खानदान का काम झूठ बोलना और अफवाह फैलाना है।
विज्ञापन

यह बयान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को भिवानी के टीआईटीएस कॉलेज में आयोजित ग्लोबल टेक टेक्सटाइल्स सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित होने के दौरान दिया। उन्होंने कॉलेज के कंपोनेन्ट की स्टॉल का निरीक्षण किया और नई तकनीकों की जानकारी ली। मीडिया से बातचीत में गिरिराज सिंह ने कहा कि दुनिया में टेक्सटाइल्स का एक्सपोर्ट वर्तमान में 800 बिलियन डॉलर का है और आने वाले दिनों में यह और बढ़ेगा। उन्होंने टेक्सटाइल को उन्नत बनाने के लिए 1.5 हजार करोड़ रुपये देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने बताया कि भविष्य में फाइबर से नई तकनीक का सरिया बनेगा, जो सस्ता, हल्का और मजबूत होगा।
केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि किसानों की पीठ में छुरा तब भी था जब कांग्रेस ने डब्ल्यूटीओ में किसानों को गिरवी रखा था। गिरिराज ने बांगलादेश से पिछड़ने के सवाल पर राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि राहुल ने झूठ बोलने का ठेका ले लिया है। उन्होंने कहा कि ट्रेड डील कब हुई, कब हस्ताक्षर हुए, यह साबित करें तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।
विज्ञापन

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के अर्धनग्न प्रदर्शन पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि एआई सम्मेलन में प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस के ‘बबर शेर’ दूसरों के जूते लेकर भागे और देश का सिर झुका दिया। वहीं, विपक्ष में रहते भाजपा नेताओं द्वारा ऐसे अर्धनग्न प्रदर्शनों को उन्होंने नकारा। अनिल विज का नाम लेने पर उन्होंने कहा, “कहां हैं अनिल विज की ऐसी फोटो?” और इसके बाद मंच से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें