फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संडवा, मानहेरू व रोहनात में अब नहीं कोई संक्रमित

विज्ञापन
लोहारू में लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव संडवा, मानहेरू व रोहनात में कोरोना संक्रमण की पूरी तरह से जांच की गई है। तीनों गांवों को पूरी तरह से सैनिटाइज किया है। जांच के बाद पाया है कि यहां पर कोई भी व्यक्ति फिलहाल कोरोना संक्रमित नहीं है। वहीं विभाग की ओर से शहर के भारत नगर क्षेत्र में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई है, जो सही मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जांच के लिए 33 सैंपल लिए गए, जिसमें से 18 सैंपल पीजीआई रोहतक भेजे गए। वहीं 15 सैंपल की रैपिड किट से जांच की गई, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। 28 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि सामान्य अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में नौ व्यक्तियों को रखा गया है। सिविल सर्जन ने बताया कि गांव मानहेरू व संडवा में कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए गए थे। जो अब ठीक होकर घर जा चुके है। विभाग की टीम ने दोनों गांव के सभी घरों में गांव वासियों की पूर्ण रूप से जांच की और गांव को सैनिटाइज किया गया। दोनों गांव में सभी व्यक्तियों की जांच के बाद यह सामने आया कि अन्य किसी भी व्यक्ति में किसी प्रकार के कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए। गांव रोहनात निवासी जो कि गुरुग्राम के भौंडसी में जेल वार्डर है और भारत नगर भिवानी निवासी जो कि दिल्ली पुलिस में है जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद दोनों जगह जांच करवाई गई।
लोहारू की बस्तियों और सब्जीमंडी में जांचा लोगों का स्वास्थ्य
लोहारू। स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल क्लीनिक टीम ने शनिवार को शहर की सब्जी मंडी व उसके निकट कच्ची बस्ती, बहुतकनीकी कालेज के सामने स्थित कच्ची बस्ती में जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की व दवाइयां वितरित की। मोबाइल चिकित्सा टीम में शामिल नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. सुदेश ने बताया कि सब्जीमंडी और आस पास के बस्ती के साथ राजकीय बहुतकनीकी कालेज के सामने स्थित कच्ची बस्ती सहित शहर के कई इलाकों में जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई है। यहीं नहीं टीम द्वारा लोगों की थर्मल जांच करने के बाद जरूरत लोगों को दवाइयां वितरित की गई हैं। उन्होंने इस दौरान लोगों को कोरोना वायरस के लक्षणों और रोकथाम के उपायों के बारे में लोगों को जागरूक किया। स्वास्थ्य टीम में रोडवेज कर्मचारी सुरेंद्र ढाणी टोडा, डॉ पूनम एचएमओ, मनजीत कौर, पवन कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें