फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आपत्तिजनक हालत में मिले नौ महिलाएं और आठ पुरुष, पुलिस ने दर्ज किया केस

Fri, 16 May 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी शहर में नया बस स्टैंड क्षेत्र में देह व्यापार में पकड़ी गईं महिलाएं। 
विज्ञापन
भिवानी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, सीआईए, महिला पुलिस और औद्योगिक थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने वीरवार को नया बस स्टैंड क्षेत्र में जिस्मफरोशी के तीन ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ कर 17 लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। इनमें नौ महिलाएं और आठ पुरुषों समेत दो गेस्ट हाउस संचालक भी बताए गए हैं।
विज्ञापन

इस संयुक्त टीम ने वीरवार दोपहर नया बस स्टैंड पालुवास मोड़ के पास तीन गेस्ट हाउसों में छापा मारा। इन तीनों ठिकानों से अनैतिक धंधा करतीं नौ महिलाओं और आठ पुरुषों को पकड़ा गया। पुलिस एक गाड़ी में बैठाकर उन्हें थाने लाई। पुलिस ने गेस्ट हाउस से लाई गईं महिलाओं और पुरुषों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।


पहले भी पकड़ी जा चुकी थीं लड़कियां और लड़के

पुलिस ने जिन तीन गेस्ट हाउस में छापा मारा, वहां पहले भी अनैतिक धंधा कराते पुरुष और महिलाएं पकड़ी जा चुकी हैं। इसके बावजूद यहां बेरोकटोक अनैतिक धंधा ठीक पुलिस की नाक तले चल रहा है। इसी कारण अगर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम नहीं आती तो शुक्रवार को भी आरोपी नहीं पकड़े जाते।
विज्ञापन






तोशाम बाईपास और शहर मिनी बाईपास क्षेत्र में भी चल रहे अनैतिक अड्डे
शहर के तोशाम बाईपास और मिनी बाईपास क्षेत्र में भी तेजी से अनैतिक कार्य के अड्डे फलफूल रहे हैं। कई ऐसे ठिकाने खुल रहे हैं जहां बाहर तो कुछ और लिखा है, लेकिन अंदर पहुंचते ही वहां का नजारा कुछ और बयां करता है। ऐसे ठिकानों की भनक स्थानीय पुलिस को भी है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हो रहा।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के साथ पुलिस की संयुक्त टीम की कार्रवाई में तीन गेस्ट हाउस से 17 महिला और पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले हैं। पुलिस ने नौ महिलाएं और आठ पुरुषों के खिलाफ देह व्यापार निरोधक अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। -अनूप सिंह, डीएसपी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें