फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 12वीं के समाज शास्त्र व उद्यमशीलता विषय की परीक्षा में नौ नकलची पकड़े

Thu, 28 Mar 2024 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वीरवार को 12वीं के समाजशास्त्र व उद्यमशीलता विषयों की परीक्षा में नकल के नौ मामले दर्ज किए गए। वहीं परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने पर चार पर्यवेक्षक रिलीव हुए हैं। वीरवार को प्रदेशभर में 540 परीक्षा केंद्रों पर सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक व मुक्त विद्यालय की समाजशास्त्र व उद्यमशीलता विषयों की परीक्षा में 14306 अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि उनके स्वयं के उड़नदस्ते द्वारा जिला भिवानी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। बोर्ड सचिव के उड़नदस्ते ने भिवानी व चरखी दादरी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्र बीएस इंटरनेशनल स्कूल सांगा पर नकल के नौ मामले दर्ज किए। वहीं इस केंद्र पर कार्यरत पर्यवेक्षक मनीषा व आरती के कक्ष में दो से अधिक नकल के केस दर्ज होने व परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण उन्हें परीक्षा ड्यूटी से कार्यभार मुक्त कर दिया गया।
इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्र रावमावि पैंतावास कलां (चरखी-दादरी) पर कार्यरत पर्यवेक्षक रमेश कुमार डीपीई राकवमावि सांवड़ व सुमन पीजीटी गणित रावमावि कलियाना को ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त कर दिया। शुक्रवार को प्रदेशभर में 963 परीक्षा केंद्रों पर संचालित होने वाली सीनियर सेकेंडरी की व्यवसाय अध्ययन व संगीत (सभी विकल्प) परीक्षा में 29696 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें