फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: नगर परिषद के रैन बसेरे खाली, खुले में सो रहे लोग; बस स्टैंड व नगर परिषद कार्यालय में बनाए गए हैं

Thu, 19 Dec 2024 11:56 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

भिवानी के रेलवे स्टेशन पर प्रतीक्षालय के बाहर जमीन पर स्टेशन के मुख्य गेट पर लोग खुले आसमान के नीचे ठंड में ठिठुरते नजर आए। जिनमें छोटे-छोटे मासूम बच्चे भी शामिल थे।
विज्ञापन
रैन बसेरा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी के प्रशासन द्वारा शहर में बेसहारा व मुसाफिरों के लिए रैन बसेरे बनाए गए है। रैन बसेरे लोगों के लिए निशुल्क बनाए गए है। लेकिन बेसहारा लोग फिर भी रैन बसेरों की बजाय जमीन पर सो रहे है। ठंड के मौसम में अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन


बेसहारा लोगों को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन द्वारा नगर परिषद कार्यालय व बस स्टैंड पर रैन बसेरे बनाए गए है। लेकिन लोग इन रैन बसेरों का फायदा उठाने की बजाय सर्दी के मौसम में भी जमीन पर सो रहे है। मंगलवार रात शहर के रेलवे स्टेशन पर प्रतीक्षालय के बाहर जमीन पर स्टेशन के मुख्य गेट पर लोग खुले आसमान के नीचे ठंड में ठिठुरते नजर आए। जिनमें छोटे-छोटे मासूम बच्चे भी शामिल थे। उनके पास सर्दी से बचने का एक मात्र सहारा सिर्फ चद्दरें थी। उनमें से भी ठंड नहीं रुक रही थी। क्योंकि वे सभी फटी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें