फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर वाहनों के लिए अगले सप्ताह खुल जाएगा नया रेलवे ओवरब्रिज

Mon, 05 Aug 2024 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी से महम मार्ग पर नवर्निमित पुल।
विज्ञापन
भिवानी। अब अगले सप्ताह भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर नया रेलवे ओवरब्रिज वाहनों की आवाजाही के लिए खुल जाएगा। ओवरब्रिज के गांव कालूवास को छोर पर तारकोल की ऊपरी लेयर भी अब डाल दी गई है, जबकि हवाई पट्टी की तरफ दूसरे छोर पर तारकोल से स्ट्रेथनिंग का काम चल रहा है। करीब 24 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज अब लगभग तैयार हो चुका है।
विज्ञापन

पुल तैयार होने के बाद भिवानी से महम तक का सफर करीब आधा घंटा हो जाएगा, क्योंकि भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर तारकोल की लेयर डालकर सड़क भी चकाचक कर दी गई है। पुल निर्माण नहीं होने से वाहनों को सात किलोमीटर दूर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा था। जिससे लोगों का सफर का खर्च और समय दोनों ही बढ़ गया था।
पीडब्ल्यूडी विभाग की पुल निर्माण एजेंसी ने 2020 में भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर गांव कालूवास के समीप रेलवे ओवरब्रिज का काम शुरू किया था। बीच में कोविड की वजह से काम काफी समय तक बंद रहा था। उसके बाद कार्य पूरा करने की एक्सटेंशन भी कंपनी को दी गई। बावजूद इसके बीच में ही रेलवे ओवरब्रिज का डिजाइन बदल गया। नए डिजाइन के साथ रेलवे ओवरब्रिज को तैयार करने में पांच करोड़ का अतिरिक्त बजट भी जुड़ गया।
विज्ञापन

इसके बाद 2024 में रेलवे ओवरब्रिज के बचे हुए कार्य को दूसरी एजेंसी को अलॉट कर काम शुरू कराया। अब पुल का बचा हुआ कार्य तेजी से चल रहा है। कालूवास की तरफ से तो पुल का एक छोर पूरी तरह से तैयार हो गया है। जबकि टॉप सेक्शन के अलावा हवाई पट्टी की तरफ अप्रोच तैयार किए जाने के बाद इस पर तारकोल की लेयर डाली जा रही है। वहीं पुल के ऊपर की हाईटेंशन बिजली लाइनें भी बदली जा चुकी हैं। पुल तैयार होने के बाद करीब डेढ़ लाख आबादी को इसका फायदा मिलेगा। संवाद

सर्विस रोड भी जल्द होगा तैयार
इस पुल पर अगले सप्ताह से छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू होने की संभावना है। जिसके बाद इस पुल के एक तरफ सर्विस रोड को भी जल्द तैयार किया जाएगा। हालांकि सर्विस रोड पर रोड़ी डालकर इसका कच्चा स्वरूप तैयार हो गया था। जिस पर फिलहाल अत्यधिक वाहनों की आवाजाही होने की वजह से ये अब उबड़ खाबड़ हो चुका है। बरसाती चैनल के ऊपर लगे ढक्कन भी कई जगह अंदर धंसकर गिर चुके हैं। जिन्हें भी अब जल्द दुरुस्त कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री कर सकते हैं नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन
पीडब्ल्यूडी की तरफ से करीब 24 करोड़ की लागत से तैयार कराए गए रेलवे ओवरब्रिज के तैयार होने के बाद अब इसके विधिवत शुभारंभ की तैयारियां भी शुरू होने लगी हैं। इसी को लेकर मुख्यमंत्री से नायब सैनी से इसके उद्घाटन के लिए जल्द समय तय किया जा सकता है। संभावना यह भी जताई जा रही है कि अगस्त में ही इस पुल का विधिवत उद्घाटन हो जाएगा।
ये होगा फायदा

भिवानी से महत मुख्य मार्ग पर पुल निर्माण के बाद आसपास के करीब छह से अधिक गांवों के अलावा भिवानी से सीधे महम तक का सफर करने वाले लोगों को फायदा होगा। करीब डेढ़ लाख लोगों के लिए इस रास्ते से आवागमन सुगम होगा। जबकि गांव चांग से सीसर के समीप दिल्ली-हिसार नेशनल हाईवे भी जुड़ा है। भिवानी से महम मार्ग पर दिल्ली-हिसार नेशनल हाईवे भी करीब 14 किलोमीटर दूर है। जबकि जींद से मुंढाल होकर दिल्ली-हिसार नेशनल हाईवे 28 किलोमीटर दूर पड़ता है। नजदीक होने की वजह से लोग हाईवे पर भी इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। गांव मिताथल, घुसकानी, गुजरानी, कालुवास, चांग, सीसर भी इसी रास्ते पर हैं।

भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर कालूवास स्थित रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का काम जल्द पूरा हो जाएगा। कालूवास की तरफ के छोर पर रेलवे ओवरब्रिज तैयार किया जा चुका है जबकि टॉप सेक्शन और हवाई पट्टी के अप्रोच को तैयार किए जाने के बाद इस पर तारकोल की लेयर डाली जा रही है। संभावना है कि सप्ताह बाद ही इस ओवरब्रिज के निर्माण का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

- सुनील कुमार राठी, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें