फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों की खरीद आज से, प्रशासन के सामने आएगी लेबर की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन का दायरा तीन मई तक बढ़ चुका है। इसी दौरान सरकारी एजेंसियां भी बुधवार से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सरसों की खरीद शुरू करेंगी, लेकिन सरसों की खरीद में अभी तक आढ़तियों और जिला प्रशासन के बीच कोई सहमति नहीं बनी है।
विज्ञापन

आढ़तियों ने जिला प्रशासन को पहले ही लिखित में सरसों खरीद नहीं कराए जाने का अल्टीमेटम दिया हुआ है। इसी बीच सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि लॉकडाउन में आखिर कच्ची और पक्की मंडियों के अंदर लेबर कहां से आएगी। जो लेबर शेल्टर होम में ठहरी हैं, वह भी फसल खरीद में काम करने को तैयार नहीं है। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार 15 अप्रैल से जिले भर में 32 मंडियों के अंदर सरसों की सरकारी खरीद शुरू होगी। मंडियों में अलग अलग खरीद एजेंसियों के अधिकारियों ने सरसों खरीद को लेकर मोर्चा भी संभाल लिया है, लेकिन ऐन वक्त पर लॉकडाउन भी अब तीन मई तक बढ़ चुका है।
लॉकडाउन की बंदिशों के बीच किसानों को मंडी तक पहुंचने के लिए राहत तो मिल जाएगी, लेकिन मंडियों में किसानों की फसलों की खरीद के दौरान झराई, भराई, तुलाई और सिलाई के बाद उठान कराने में लेबर की समस्या बरकरार रहेगी। क्योंकि इस समय पूरे प्रदेश में ही प्रवासी लेबर को लेकर हालात खराब है। जो लोग फिलहाल पलायन से रोके गए हैं, वे भी फसल खरीद में काम को तैयार नहीं हो रहे हैं। यही वजह है कि कोरोना और सरकार की शर्तों से घबराए आढ़तियों ने भी सरसों खरीद से मुंह मोड़ लिया है।
विज्ञापन

लिखित में आढ़ति संगठनों ने सरसों खरीद नहीं किए जाने का ऐलान किया हुआ है, लेकिन इस ऐलान पर अभी तक जिला प्रशासन और आढ़तियों के बीच कोई सहमति भी नहीं बन पाई है। सबसे अहम बात तो यह भी है कि किसान भी लॉकडाउन के दौरान मंडियों में फसल लेकर नहीं आना चाहते हैं। किसान संगठनों ने भी खुलकर सरकार की मंशा पर ही सवाल उठाए हैं। सरसों और गेहूं खरीद को सुचारु चलाने के लिए जिले भर की मंडियों में हजारों मजदूरों की जरूरत पड़ेगी।
गेहूं खरीद के लिए जिले भर में पहुंचा बारदाना, 15 लाख कट्टे आए
सरसों खरीद के साथ ही पांच दिन बाद गेहूं की भी सरकारी खरीद शुरू होनी है। इसके लिए अब तक भिवानी जिला में तीन हजार गांठें बारदाना आ चुका है। यानी 15 लाख कट्टे पहुंच गए हैं। भिवानी जिला में सरकारी खरीद के दौरान करीब 25 लाख कट्टें बारदाने की जरूरत पड़ेगी। इसमें से 15 लाख कट्टे आ चुके हैं, जबकि दस लाख कट्टे भी जल्द ही उपलब्ध हो जाएंगे। बारदाना यूपी, राजस्थान और कोलकाता से यहां आया है।
सरसों की खरीद को लेकर प्रशासन से बातचीत चल रही है। अभी मामला पेंडिंग है और कोई सुलह नहीं हुई है। सरसों की खरीद नहीं किए जाने संबंधी लिखित में अधिकारियों को आढ़ति एसोसिएशन ने अल्टीमेटम दिया हुआ है। बातचीत के बाद ही मामला आगे बढ़ेगा।
- रामनिवास गुप्ता सिवानीवाला, प्रधान ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन भिवानी।
सरकार द्वारा निर्धारित समय पर किसानों की सरसों खरीद की जाएगी। इसके लिए भी अधिकारियों को बैठक में जरूरी निर्देश जारी किए जा चुके हैं। बुधवार से 32 मंडियों में सरसों खरीद शुरू होगी। आढ़तियों के मसले पर जिला प्रशासन द्वारा ही आगामी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

- अनिल कालरा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें