फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सत्र से सीबीएलयू में पूर्णरूप से लागू होगी नई शिक्षा नीति : कुलपति

Fri, 12 Jul 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी ने कहा कि नए सत्र से कैंपस व विश्वविद्यालय से संबंधित सभी महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कोर्स करवाएं जाएंगे। विश्वविद्यालय द्वारा नई शिक्षा नीति के तहत सभी रोजगार परक कोर्स संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जनसंपर्क एवं मीडिया विभाग की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि बढ़ते वैज्ञानिक युग में इलेक्ट्रॉनिक चिप का प्रयोग घड़ी से लेकर टैंक तक होने लगा है। आने वाले आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के युग में विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे रोबोट, मोबाइल, सेंसर, इलेक्ट्रिक वाहन, कंप्यूटर सहित विभिन्न स्वचलित कारखानों के संचालन में सेमीकंडक्टर (अर्धचालक) उपकरण का मुख्य भाग होता है। इसी सेमीकंडक्टर का भारत में निर्माण व वैश्विक स्तर पर सेमीकंडक्टर हब बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार ने इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन शुरू किया है। इसी मिशन को आगे बढ़ाने के लिए चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय ने पहल करते हुए नई शिक्षा नीति के तहत सेमी कंडेक्टर निर्माण को लेकर एक विशेष कोर्स शुरू किया है। इसके तहत इस कोर्स को पूरा करने वाले विद्यार्थी बाबा रिसर्च सेंटर सहित इसरो व नासा में इंटर्नशिप कर पाएंगे।
उन्होंने कहा कि सीबीएलयू ने सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी कोर्स की शुरुआत की है। इसको लेकर विश्वविद्यालय भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर, इसरो व नासा से भी एमओयू साइन करेगा, ताकि कोर्स के बाद बच्चे यहां पर इंटर्नशिप कर पाएं।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी ने बताया कि इस कोर्स को पूर्ण करने के बाद बच्चों के लिए भविष्य में बेहतरीन रोजगार की संभावनाएं होंगी। बच्चे इस कोर्स के तहत सेमीकंडक्टर चिप के डिजाइन, रिसर्च कार्य व इसके प्रयोग व निर्माण के बारे में सीख पाएंगे और आने वाले तकनीक आधारित युग में बेहतर रोजगार प्राप्त कर पाएंगे।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा उद्योगों से जुड़ा डाटा एनालिसिस कोर्स भी सीबीएलयू में शुरू किया है। जो विभिन्न कंपनियों में बिजनेस डाटा को एनालिसिस करने के लिए है। इस कोर्स का उद्देश्य डाट के वैज्ञानिक विश्लेषण के माध्यम बाजार के लिए उत्पादित होने वाली वस्तुओं के मूल्य को कम करने में मदद करे के लिए होगा। इससे न केवल औद्योगिकीकरण बढ़ेगा, बल्कि कम लागत में वस्तुओं के निर्माण करने की क्षमता डाटा के माध्यम से होगी। आने वाले समय में यह कोर्स विभिन्न उद्योगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा तथा युवाओं को बेहतर रोजगार मिलेगा। सीबीएलयू विश्वविद्यालय अब अच्छे वैज्ञानिक, डाटा एनालिस्ट स्पोर्ट्स जिम ट्रेनर, कंप्यूटर एक्सपर्ट तैयार करेगा।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपने पुराने परिसर में स्वर्ण जयंती यूनिवर्सिटी कॉलेज शुरू कर रहा है। इसमें रोजगार एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाले विभिन्न आठ नए कोर्सेज प्रारंभ किए जा रहे हैं। इनमें दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई है। 18 और 19 जुलाई तक दो दिन फॉर्म में रिजल्ट अपडेट और अपडेशन का समय दिया गया है। 22 जुलाई को दाखिलों की पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे बिना कोई देरी किए इन सभी कोर्सेज में दाखिले लेकर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं। इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो डीके मदान, डीन लाइफ साइंसेज प्रो संजीव कुमार, डीन ऑफ कॉलेजेस प्रो मयंक किंगर, स्वर्ण जयंती यूनिवर्सिटी कॉलेज निदेशक प्रो सोनू मदान, डॉ. मीरा बांबा, पीएस रवि मदान, पीआरओ प्रभारी ऋषि शर्मा उपस्थित रहे।

ये आठ नए रोजगार परक जॉब ओरिएंटेड कोर्सेज प्रारंभ होंगे
बीएससी सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ लिबरल आर्ट्स, बीसीए इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड, बीकॉम डाटा एनालिसिस, बीबीए, बीपीईएस, बैचलर ऑफ फैशन डिजाइन, बैचलर इन फिजिकल साइंसेज ( नॉन मेडिकल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें