फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सड़क पर मृत मिला नवजात शिशु, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 08 May 2023 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव मानेहरू के समीप धारेडू मोड़ पर एक नवजात शिशु का शव मिला। इस बारे में सूचना गांव के सरपंच ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की जांच की। रविवार सुबह पुलिस ने शव की पोस्टमार्टम कार्रवाई की। पुलिस जांच अधिकारी का कहना है कि बच्चे के डीएनए के जरिए मां-बाप की तलाश की जाएगी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ सदर पुलिस थाना में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को गांव मानेहरू के सरपंच प्रदीप ने सूचना दी। प्रदीन ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद वह अपने गांव के पूर्व सरपंच नरेश के साथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तरफ जा रहा था। जब वे धारेडू मोड़ पर गांव सांवड की तरफ जाने वाले मेन रोड पर पहुंचे तो उन्हें एक नवजात शिशु का शव मिला। उन्होंने इस बारे में सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी तहकीकात में जुट गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया। रविवार सुबह शव की पोस्टमार्टम कार्रवाई की गई।

वर्जन : शनिवार शाम को एक नवजात शिशु के शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया और रविवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई की। शिशु के मां-बाप को तलाशने में शिशु के डीएनए की मदद ली जाएगी। पुलिस अपनी आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एसआई भूषण कूमार, जांच अधिकारी, सदर पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें