फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कूड़ा उठान और भुगतान के फेर में उलझी नगर परिषद, दो दिन में 200 टन कचरे के ढेर लगे

Mon, 08 May 2023 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
कृष्णा कॉलोनी मोड़ पर लगा कचरे का ढेर। 
विज्ञापन
भिवानी। कूड़ा उठान और कर्मचारियों के भुगतान के फेर में नगर परिषद उलझकर रह गई है। वहीं शहर में लगातार दो दिन के अंदर करीब 200 टन कचरे के ढेर लगे हैं, जिन्हें उठाने के लिए न नगर परिषद कोई वैकल्पिक व्यवस्था करा पा रही है न हड़ताली कर्मचारियों की समस्या का निदान हो पाया है। सोमवार को भी शहर में कूड़ा उठान पर संशय बना है। अगर नगर परिषद जल्द ही व्यवस्था नहीं करा पाई तो पूरा शहर कचरे के ढेर पर बदबू से सराबोर हो जाएगा।
विज्ञापन

भिवानी शहर के 31 वार्डों में घर-घर कूड़ा उठान और निर्धारित कचरा प्वाइंटों से कूड़ा उठान का काम इंदौर की तुलसियान प्राइवेट लिमिटेड को दिया हुआ है। कंपनी में करीब सौ से अधिक सफाई कर्मी व टीपर ऑटो चालक हैं। जो रोजाना ही शहर के करीब 30 से अधिक निर्धारित कचरा प्वाइंटों से कूड़े का उठान कराने के साथ-साथ वार्ड स्तर पर दो शिफ्टों में घर-घर कूड़ा उठान भी कर रहे हैं। लेकिन नगर परिषद का कंपनी के साथ करीब तीन करोड़ से अधिक का भुगतान का मामला लटका हुआ है। इसी को लेकर कंपनी के कर्मियों को भी दो माह का वेतन भुगतान नहीं हो पाया है। इसी को लेकर कर्मचारियों ने शनिवार सुबह शहर में कचरा उठान नहीं कर हड़ताल का ऐलान कर दिया। कंपनी के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से शनिवार और रविवार दो दिनों तक शहर में कहीं से भी कूड़े का उठान नहीं हुआ। जिसकी वजह से करीब दो सौ टन कूड़े के ढेर लग गए। शहर के बाजारों में भी कूड़ा उठान नहीं होने से गंदगी का आलम बना। गर्मी में उमस बढ़ने और कूड़े के उठान नहीं होने से आसपास के इलाके में भी बदबू फैल गई, जिससे शहरवासियों सांस लेना भी दुश्वार हो गया है।

रविवार को नगर परिषद के कर्मचारियों ने भी नहीं की सफाई
नगर परिषद में करीब सवा तीन सौ सफाई कर्मचारी हैं। रविवार को नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों का साप्ताहिक अवकाश होता है। ऐसे में रविवार को शहर में सफाई का काम भी नहीं हुआ। वहीं कंपनी कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में कूड़े के ढेर लगे हैं। कई जगह तो लोगों ने कचरा उठान नहीं होने की वजह से कचरे को ही आग के हवाले कर डाला। जिससे लोगों की धुआं फैलने से परेशानी और बढ़ गई। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी शहर के सरकुलर रोड के अंदर की कॉलोनियों में सफाई का काम करते हैं। जबकि सरकुलर रोड पर सफाई रात के समय मशीन से कराई जा रही है।
विज्ञापन


जून में दूसरी कंपनी संभालेगी शहर में कूड़ा उठान और कचरा निस्तारण का जिम्मा
नगर परिषद ने तुलसियान कंपनी को शहर में घर-घर कूड़ा उठान और कचरा निस्तारण का ठेका दिया हुआ है। लेकिन जून में कलस्टर स्तर पर नई कंपनी ये जिम्मा आगामी 22 सालों के लिए संभालेगी। कंपनी फिलहाल दादरी रोड पर अपना नया प्लांट स्थापित कर रही है। नई कंपनी का प्लांट चालू होने के बाद स्वत: तुलसियान कंपनी का ठेका समाप्त हो जाएगा और शहर से कूड़ा उठान के साथ कचरा निस्तारण का काम भी कंपनी शुरू कर देगी। कचरा निस्तारण के लिए 400 टन क्षमता का नया प्लांट भी तैयार हो रहा है। प्लांट में बवानीखेड़ा, लोहारू, भिवानी और चरखी दादरी शहर का कूड़ा यहां लाकर उसका निस्तारण का काम होगा। ये कंपनी करीब 2600 रुपये प्रति टन के हिसाब से ये काम करेगी।

सोमवार को इस मसले पर मैंने स्टाफ सदस्यों की बैठक बुलाई है। बैठक में कंपनी के बकाया भुगतान पर चर्चा की जाएगी और शहर में सफाई को लेकर भी व्यवस्था बनाएंगे।
विज्ञापन

-अभय सिंह यादव, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें