फेडरेशन ऑफ भिवानी ट्रेडर्स एसोसिएशन के गठन की जानकारी देते पदाधिकारी।
- फोटो : Bhiwani
शहर के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, उनकी मांगों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर रविवार को फेडरेशन ऑफ भिवानी ट्रेडर्स एसोसिएशन का गठन किया गया। इसमें 40 ट्रेड एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल हुए हैं। विधायक घनश्याम दास सर्राफ व समाजसेवी बृजलाल सर्राफ को इस एसोसिएशन का संरक्षक नियुक्त किया गया है। सुरेंद्र जैन एडवोकेट, रामदेव तायल व विजय बंसल को विशेष सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन के प्रधान नवीन गुप्ता को प्रधान, इंडस्ट्रियल एरिया के प्रधान शैलेंद्र जैन व अनाज मंडी एसोसिएशन से बजरंग बहेलिया को उपप्रधान चुना गया है। अमित गुप्ता को सचिव व बैटरी एसोसिएशन से विकास गुप्ता और स्टील व आयरन
एसोसिएशन के अजय गोयल को सहसचिव व बुक सेलर एसोसिएशन के प्रधान अमित बंसल को मीडिया प्रभारी जबकि पवन सर्राफ को कोषाध्यक्ष व जनरल स्टोर मार्केट से प्रमोद व प्रवीण अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं, पुरुषोत्तम अग्रवाल, वेदप्रकाश गुप्ता, प्रह्लाद राय सोनी, देवराज महता, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, आनंद तायल व राम नारायण सिवानीवाला को संरक्षक बनाया है। सभी एसोसिएशन से 32 सदस्यों को कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किया गया है। प्रधान नवीन गुप्ता ने बताया कि संस्था व्यापारियों के हितों की सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि दुकानदारों व व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।