फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पड़ोसी युवक ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, पांच माह का गर्भ गिराने के लिए खिला दी दवा

Thu, 31 Aug 2023 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सिवानी कस्बे में पड़ोसी युवक ने पहले किशोरी (16) के साथ दुष्कर्म किया। फिर गर्भवती होने पर दवा देकर उसका गर्भ गिराने की कोशिश की। पीड़िता की सेहत बिगड़ी तो मां उसे अस्पताल लेकर गई। महिला चिकित्सक ने जांच के बाद मामले की सूचना सिवानी पुलिस को दी। वहीं, नाबालिग का दवा के प्रभाव से पांच माह का भ्रूण भी नष्ट हो गया। सिवानी पुलिस ने भिवानी के नागरिक अस्पताल में भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कस्बा सिवानी के एक क्षेत्र निवासी किशोरी की सेहत बिगड़ने पर उसकी मां सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची। किशोरी के पेट में दर्द हो रहा था। महिला चिकित्सक ने जांच के बाद पाया कि वह गर्भवती है और उसका गर्भ गिराने के लिए उसे दवाई भी खिलाई गई है। इसके बाद महिला चिकित्सक ने उसके मृत भ्रूण को बाहर निकाला। सिवानी पुलिस के जांच अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया कि पिछले करीब एक साल से पड़ोसी युवक किशोरी के साथ दुष्कर्म करता आ रहा था। किशोरी को पांच माह का गर्भ ठहर गया था। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की संबंधित धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें