फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉफी का लालच देकर पड़ोसी ने किया चार साल के बच्चे का अपहरण, छोड़कर भागा

विज्ञापन
बीटीएम चौकी में पहुंचे क्षेत्रवासी। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। टॉफी का लालच देकर पड़ोसी युवक ने चार साल के मासूम का अपहरण कर लिया और सुनसान जगह पर ले गया। करीब ढाई घंटे बाद परिजनों ने बच्चे को बरामद किया। आरोप है कि युवक बच्चे को गलत कार्य की नीयत से अपहरण कर ले गया था। कुछ लोगों को इसकी भनक लगी तो आरोपी बच्चे को वहीं छोड़कर वहां से भाग गया। सिटी पुलिस ने बच्चे के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट व अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बीटीएम पुलिस चौकी के तहत आने वाले क्षेत्र के चार साल के बच्चे को बुधवार शाम करीब पांच बजे पड़ोस का ही एक युवक टॉफी का लालच देकर अपने साथ ले गया। आरोपी बच्चे को तोशाम बाईपास नहरी पुल के समीप एक सुनसान धर्मशाला के कमरे के अंदर लेकर पहुंचा। इसी दौरान कुछ लोगों को युवक पर शक हुआ तो वे मोबाइल फोन में वीडियो बनाते हुए युवक के पास पहुंचे। उन्होंने आरोपी से बच्चे को यहां लाने का कारण पूछा तो आरोपी हड़बड़ा गया और जमीन पर बिछाए कपड़े पर बच्चे को छोड़कर मौके से भाग खड़ा हुआ। आरोपी युवक की पहचान बच्चे के पड़ोसी 25 वर्षीय युवक के रूप में की गई। परिजन वीरवार सुबह क्षेत्र के मौजिज लोगों के साथ बच्चे को लेकर बीटीएम पुलिस चौकी में पहुंचे, जहां पर परिजनों ने आरोपी युवक की करतूत और वीडियो पुलिस को दिखाई। समाजसेवी शिवकुमार प्रजापति ने आरोप लगाया कि युवक बच्चे का अपहरण कर उसके साथ गलत कार्य की नीयत से ले गया था। समय रहते कुछ लोगों ने उसे देख लिया, जिस पर आरोपी भाग खड़ा हुआ। लड़के के पिता ने इस मामले में शिकायत बीटीएम पुलिस चौकी में दी है। वहीं बच्चे की सीडब्ल्यूसी में काउंसलिंग कराई गई है।
चार साल के बच्चे के अपहरण के मामले में शिकायत परिजनों ने दी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट और अपहरण का केस दर्ज किया है। बच्चे की काउंसलिंग कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रवींद्र कुमार, एसएचओ, सिटी पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें